फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One thousand liters of Lahan and 5 liters of liquor recovered from Behda village of Derabassi.

Chandigarh News: डेराबस्सी के गांव बेहडा से एक हजार लीटर लाहन और 5 लीटर शराब बरामद

Wed, 27 Mar 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
One thousand liters of Lahan and 5 liters of liquor recovered from Behda village of Derabassi.
डेराबस्सी। एक्साइज विभाग की शिकायत पर पुलिस ने डेराबस्सी-बरवाला रोड स्थित गांव बेहड़ा में छापेमारी कर हजारों लीटर लाहन और 5 लीटर शराब बरामद की है। इस मौके पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रहे एएसआई केवल कुमार ने बताया कि उन्हें एक्साइज विभाग की ओर से शिकायत दी गई थी कि गांव बेहड़ा में काफी समय से अवैध शराब निकालने का कारोबार चल रहा है। उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों के साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग के सिलसिले में गांव बेहडा में सुबह करीब 7 बजे छापा मारा। उन्होंने देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति पंचायत की जमीन पर प्लास्टिक का बड़ा तिरपाल पकड़े हुए थे और पुलिस पार्टी को देखकर भाग रहे थे। जिसमें करीब 1000 लीटर पानी भरा हुआ था। पुलिस को मौके से एक 200 लीटर का खाली ड्रम व एक 20 लीटर की प्लास्टिक कैन जिसमें लगभग 05 लीटर अवैध शराब, एक गैस चूल्हा व एक पाइप बरामद हुआ। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एक्साइज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed