फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one step ngo will take care of corona patients in haryana

हरियाणा में अब 'स्टैप-वन' एनजीओ करेगी कोरोना मरीजों की देखभाल, कुछ ऐसी है सरकार की तैयारी

Sat, 26 Sep 2020 10:18 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 26 Sep 2020 10:18 AM IST
सार

  • समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर, संशोधित गृह एकांतवास प्रोटोकॉल भी जारी
  • विज ने कोविड-19 आणविक लैब का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया उद्घाटन
  • पानीपत, यमुनानगर व भिवानी में भी जल्द स्थापित होंगी आणविक लैब

विज्ञापन
one step ngo will take care of corona patients in haryana
कोरोना से संक्रमण का प्रभाव - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा में कोरोना मरीजों की देखभाल अब ‘स्टैप-वन’ एनजीओ करेगी। सरकार ने इसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘संशोधित गृह एकांतवास प्रोटोकॉल’ भी जारी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जींद के उचाना में स्थापित की नई कोविड-19 आणविक (मॉलिक्यूलर) लैब का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विज ने कहा कि राज्य में अब 14 सरकारी अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में ऐसी कोविड-19 लैब स्थापित की जा चुकी हैं, जिनमें 13350 टेस्ट प्रतिदिन किए जाते हैं। प्रदेश के 6 निजी अस्पतालों में 5620 टेस्ट की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही विभाग ने राज्य के सभी जिलों में इस प्रकार की लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा हैं, जिसके तहत शीघ्र ही पानीपत, यमुनानगर तथा भिवानी में भी ऐसी लैब स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


चौटाला ने स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग ने जो महत्वपूर्ण कार्य किया है, वह देश के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस महामारी से वैक्सीन आने तक लड़ना होगा। उन्होंने दादरी में भी इस प्रकार की लैब स्थापित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हर जिले में लैब स्थापित करने का लक्ष्य: अरोड़ा

अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य राजीव अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक जिले में ऐसी लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिसको शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। सभी जिला अस्पतालों में अन्य टेस्ट करवाने की सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी, जिसके लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

एनजीओ स्टैप-वन के सुचिन बजाज ने कहा कि उनके पास 7 हजार से अधिक डॉक्टर्स, 2 हजार मेडिकल छात्र, नर्स तथा अन्य स्वयंसेवक हैं, जोकि 16 राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मरीजों की सुविधा के लिए टेलीफोन, वॉयस एवं वेब टेली-स्क्रीन तथा अन्य माध्यमों से संपर्क करते हैं और उनकी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं।

वे गुरुग्राम के प्लाज्मा बैंक में भी मदद कर रहे हैं। पंचकूला, करनाल और फरीदाबाद में सहयोग करने का विचार है।

कोरोना को लेकर ये है तैयारी

राज्य में इस समय 46367 क्वारंटीन बेड हैं, जबकि 3486 कंटेनमेंट जोन, 10145 आइसोलशन बेड, 2231 आईसीयू बेड, 1070 वेंटिलेटर, 3.78 लाख पीपीई किट व 7.25 लाख एन-95 मास्क की सुविधा है। इसके साथ ही निजी लैब में कोविड की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट के 2400 रुपये, रेपिड एंटिजन के लिए 650 रुपये व इलिसा टेस्ट के 250 रुपये तय किए हैं।

मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में आइसोलेशन बेड, आईसीयू व वेंटिलेटर की सुविधा के लिए भी रेट तय किए गए हैं ताकि कोई भी अस्पताल मरीजों से अधिक बिल की वसूली न कर सके। इसके साथ ही फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक तथा करनाल में प्लाज्मा बैंक चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed