फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more chance for special teachers candidates to correct errors in documents

Chandigarh News: विशेष शिक्षकों के उम्मीदवारों को दस्तावेजों में त्रुटियां दूर करने का एक और मौका

Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
One more chance for special teachers candidates to correct errors in documents
कल तक उम्मीदवारों को मुख्यालय की ओर से लगाए गई आपत्तियों के आधार पर जमा कराने होंगे दस्तावेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से समग्र शिक्षा के अंतर्गत पहली से आठवीं और 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के लिए 297 विशेष शिक्षकों के पदों को भरा जा रहा है। समावेशी शिक्षा के तहत विशेष शिक्षकों की नियुक्ति अनुबंध के आधार की जाएगी, लेकिन उम्मीदवारों को शैक्षणिक दस्तावेजों में त्रुटियां दूर करने के लिए दो बार मौका दिया जा चुका है। मगर अभी तक मुख्यालय की ओर से लगाई गई आपत्तियों को दूर करवाने में विशेष शिक्षक पद के उम्मीदवार कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब परियोजना परिषद की ओर से 22 नवंबर तक आपत्तियां व त्रुटियों को दूर करने का मौका दिया गया है।


22 सितंबर तक का समय दिया
विशेष शिक्षक पद के उम्मीदवारों को दस्तावेजों में त्रुटियां दूर करने के लिए 5 सितंबर को सूची अपलोड की गई थी। 18 सितंबर तक उम्मीदवारों को त्रुटियां दूर करने का मौका दिया था। मगर कुछ उम्मीदवारों ने निर्धारित अवधि में लगाई गई आपत्तियों के संबंध में कोई दस्तावेज मुख्यालय में जमा नहीं कराया। अब परियोजना परिषद की ओर से 22 सितंबर तक का समय दिया गया है। बाकायदा उन उम्मीदवारों की सूची भी अपलोड की गई है, जिनके दस्तावेजों में त्रुटियां हैं। 25 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके दस्तावेजों में बेमेल नाम होना, माता-पिता के नाम में गलती, एससी, बीसी, ईएसएम व ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र में नाम की विसंगतियां मिली हैं। इसके बाद ही चयनित उम्मीदवारों की सूची अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed