फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more arrested in Behbal Kalan police firing case

बहिबल गोलीकांड: पुलिस अधिकारियों की झूठी कहानी का मददगार गिरफ्तार, आज अदालत में होगी पेशी

Wed, 17 Jun 2020 01:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
One more arrested in Behbal Kalan police firing case
सांकेतिक तस्वीर।

एसआईटी ने मंगलवार को बहिबल कलां गोलीकांड केस के मुख्य आरोपी और मोगा के पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा की पायलट जिप्सी पर फायरिंग करके झूठे सबूत गढ़ने के आरोप में फरीदकोट निवासी सुहेल सिंह बराड़ को गिरफ्तार किया। बहिबल कलां गोलीकांड में घटना वाले दिन 14 अक्तूबर 2015 को दो सिख नौजवानों की मौत हो गई थी जो बरगाड़ी बेअदबी मामले के विरोध में सिख जत्थेबंदियों द्वारा दिए जा रहे शांतिपूर्ण धरने में शामिल थे। उस समय मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने जिप्सी पर फायरिंग के निशान का हवाला देते हुए तर्क दिया था कि घटना के समय प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ियों पर फायरिंग की थी जिसके बचाव में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी। 

विज्ञापन


एसआईटी ने अपनी पड़ताल में पाया है कि गोलीकांड की घटना के बाद अपना बचाव करने के लिए आरोपी पुलिस अधिकारियों ने झूठी कहानी गढ़ी थी और सुहेल सिंह बराड़ ने जिप्सी को फरीदकोट स्थित अपने घर लाकर उस पर फायर किया था। एसआईटी के मुख्य जांचकर्ता आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुहेल सिंह बराड़ को बुधवार अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही जिप्सी पर झूठी फायरिंग मामले में केस के सह आरोपी एसपी बिक्रमजीत सिंह की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


एसआईटी पड़ताल में उठा झूठी कहानी से पर्दा 
एसआईटी ने पिछले साल अपनी पड़ताल के दौरान आरोपी पुलिस अधिकारियों की झूठी कहानी से पर्दा उठा दिया था। आरोपियों के अनुसार घटना के समय जब पुलिस पार्टी द्वारा धरनाकारियों को समझाया जा रहा था तो उस समय मोगा के तत्कालीन एसएसपी चरणजीत शर्मा की पायलट जिप्सी पर 12 बोर की गन से फायरिंग हुई थी और पुलिस को अपने बचाव में गोलियां चलानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग से जिप्सी पर 18 निशान पड़ गए थे। एसआईटी ने जब इन तथ्यों को खंगाला तो सामने आया कि पायलट जिप्सी पर पुलिस अधिकारियों ने खुद ही 12 बोर की गन से फायरिंग की थी। एसआईटी के अनुसार घटना वाले दिन 14 अक्तूबर 2015 को ही यह जिप्सी सुहेल सिंह बराड़ के घर लाई गई और वहां पर उस पर फायर किए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed