फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One month's outstanding mustard and sunflower oil will be available till 31st December.

Chandigarh News: 31 दिसंबर तक मिलेगा एक माह का बकाया सरसों और सूरजमुखी के तेल

Thu, 05 Dec 2024 08:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
One month's outstanding mustard and sunflower oil will be available till 31st December.
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने दिया आदेश, नोटिफिकेशन जारी
विज्ञापन



चंडीगढ़। प्रदेश में किसी भी वजह से नवंबर माह में सरसों व सूरजमुखी का तेल मिलने से वंचित रहे लोगों को सरकार से राहत मिली है। अब ऐसे लोग 31 दिसंबर तक राशन डिपो से दोनों तेल ले सकेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के आदेश पर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। इस संबंध में मंत्री ने सख्त आदेश दिए कि किसी भी अधिकारी, डिपो होल्डर व जिम्मेदार की या किसी भी व्यवस्थापक की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी।


नागर ने बताया कि कुछ जिलों में नवंबर माह में तेल नहीं मिलने की शिकायत मिली थी। इसके लिए हैफेड और कॉन्फेड को राशन डिपुओं में तेल भिजवाने के निर्देश किए है। साथ ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को पूरी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। लोगों को दोनों माह की बायोमीट्रिक करवाने में परेशानी ना हो, इसके लिए एनआईसी को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed