फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One killed in road accident in Punjab, Ten injured

पंजाब में सड़क हादसों में पांच की मौत,10 घायल, एक हजार चूजे भी मरे

Sat, 24 Aug 2019 06:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फिरोजपुर/अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फिरोजपुर/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
One killed in road accident in Punjab, Ten injured
कैंटर और ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत की खबर है। वहीं अन्य जिलों में हुए हादसे में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पहले केस में लखविंदर सिंह निवासी तेजबाग कालोनी पटियाला ने लाहौरी गेट थाना पुलिस पास बयान दिया है कि वह व उसका भतीजा राजन दोपहर 12 बजे उसकी दुकान से वापस घर की तरफ जा रहे थे। वह अपनी स्कूटरी पर था, जबकि भतीजा अपने मोटरसाइकिल पर था। 
विज्ञापन


रास्ते में पुरानी चुंगी के नजदीक जैसे ही वह दोनों गंदा नाला पास पहुंचे, तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार के अज्ञात चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए भतीजे राजन के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। गंभीर घायल राजन को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात आरोपी कार चालक खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे केस में गुरविंदर सिंह निवासी गांव चोलटी खेड़ी थाना बडाली आला जिला फतेहगढ़ साहिब ने सदर समाना थाना पुलिस पास बयान दिया है कि उसका पिता हरनेक सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गांव से समाना साइड की तरफ जा रहा था।

रास्ते में शाम करीब पांचृ बजे आदर्श गर्ल्स कॉलेज मेन रोड के नजदीक सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेजी व लापरवाही साथ लाकर कार को मोटरसाइकिल में मारा। इस हादसे में गंभीर घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 

तीसरे केस में गुरमुख सिंह निवासी नार्थ एवन्यू भादसों रोड ने अनाज मंडी थाना पुलिस पास बयान दिया है कि उसका भतीजा अमनदीप सिंह काम के सिलसिले में सरहंद रोड की तरफ अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते में ओरिएंटल बैंक के पास एक प्राइवेट बस ने अमनदीप सिंह के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल अमनदीप सिंह की बाद में अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। 

चौथे केस में गुरजीत सिंह निवासी गांव तेजा ने सदर थाना पटियाला पुलिस पास बयान दिया है कि उसका पिता हरप्रीत सिंह रोजाना की तरह दिहाड़ी पर काम करके वापस घर आ रहा था। जबकि वह अपने पिता को लेने के लिए बस अड्डा पंजेटा खड़ा था। जब उसका पिता सड़क पार करने लगा, तो इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसके पिता हरप्रीत सिंह में तेजी व लापरवाही साथ टक्कर मारी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत
पटियाला-सरहिंद रोड पर शुक्रवार देर रात हुए कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। हादसे के दौरान कैंटर में रखे एक हजार के करीब चूजों की दबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पटियाला-सरहिंद रोड पर शुक्रवार देर रात गांव फग्गनमाजरा के नजदीक शैलरों के पास पटियाला से सरहिंद साइड जा रहा चूजों से भरा एक कैंटर की सरहिंद से पटियाला की तरफ आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

इस दौरान कैंटर के क्लीनर धर्मपाल घन्हैया निवासी हरियाणा की मौत हो गई। जबकि चालक कुलदीप सिंह निवासी राणा खेड़ी सोनीपत गंभीर घायल हो गया। साथ ही कैंटर में लदे एक हजार के करीब चूजे भी दबने से मौत हो गई।

उधर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसने अपने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी साइड जाकर कैंटर में टक्कर मारी थी। जबकि ट्रक का क्लीनर गुरदेव सिंह निवासी कैथल घायल हो गया। जिसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है। 

इस हादसे के दौरान पावरकॉम के कई हाई वोल्टेज के पोल भी टूट गए। जिससे कई गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। इस संबंधी चौकी फग्गनमाजपा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसप्रीत कौर ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फिरोजपुरः कार और ट्रक की भिड़ंत में छह जख्मी, दो की हालत नाजुक
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देकर मक्खू से तलवंडी भाई लौट रहे सरबत दा भला संस्था के सदस्यों की कार चीनी मिल के पास लोहे के सरियों से लदे ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एनआरआई जसप्रीत कौर व कुलवंत कमला की चिंताजनक हालत देख डॉक्टर ने उन्हें मोगा के अस्पताल में रेफर कर दिया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संस्था के सदस्य हरजिंदर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर-कपूरथला-जालंधर के कुछ गांवों में बाढ़ आने के कारण वहां के लोगों को जरूरत की वस्तुएं देकर लौट रहे थे। मक्खू में अपने साथियों से मिलने के बाद कार में आए तलवंडी भाई के लिए रवाना हुए कि चीनी मिल के पास लोहे के सरियों से लदे ट्रक ने अचानक मोड़ काटा। इस कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गई। 

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनकी संस्था का कैंटर पीछे से आ रहा था। कैंटर में सवार लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से निकाला और कार में फंसे सभी जख्मियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

कार के एयरबैग खुलने के कारण सभी लोग बच गए हैं लेकिन जिस तरह से कार क्षतिग्रस्त हुई है बचने की उम्मीद नहीं थी। एनआरआई जसप्रीत कौर व कुलवंत कमला की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें मोगा के अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

अबोहरः अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो घायल

सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं से टकराकर आए दिन अनेक वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार रात पशु को बचाते समय अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए।

उन्हें सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। धर्मनगरी निवासी साहिल (20) पुत्र राजकुमार के साथ शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे कार से गांव बल्लूआना के पास जा रहा था।  

अचानक सड़क पर आए पशु को बचाने के चक्कर में उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। उसमें साहिल साहिल बुरी तरह से घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

दूसरी घटना में गांव भागसर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र नन्नु राम बाइक से गांव बजीतपुर से झूमियांवाली जा रहा था। अचानक सड़क पर आए लावारिस पशु को बचाते हुए उसकी बाइक पेड़ से जा टकराई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे भी फरीदकोट रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed