{"_id":"65e71bece25c7298500d3477","slug":"one-dead-and-another-burnt-due-to-electric-shock-in-kapurthala-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: करंट लगने से दो चचेरे भाई झुलसे, एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: करंट लगने से दो चचेरे भाई झुलसे, एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Tue, 05 Mar 2024 07:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:01 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला जिले में बिजली के करंट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जबकि चचेरा भाई झुलस गया है। हादसा गांव कोलियावाल में हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव कोलियावाल में बिजली लाइन ठीक करने गए दो चचेरे भाई करंट लगने से झुलस गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए कपूरथला के निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को अमृतसर रेफर कर दिया गया। हालांकि अमृतसर के अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान रजिंदर सिंह (22 वर्ष) निवासी गांव मेहमदवाल के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव मेहमदवाल के तौर पर हुई है। थाना फत्तूढींगा के एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि घायल युवक रणजीत सिंह कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पावरकॉम में काम करता है और अपने चचेरे भाई को भी दिहाड़ी पर साथ ले गया था।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतक युवक के पिता सुखवंत लाल ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे उसका बेटा अपने चचेरे भाई रणजीत सिंह के साथ गांव कोलियावाल में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को ठीक करने गए थे। वह अभी बिजली लाइन को ठीक कर ही रहे थे कि अचानक दोनों को करंट लग गया और दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
थाना फत्तूढींगा के एसएचओ कंवरजीत सिंह ने कहा कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।