फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman accused General Manager of Sexual Harassment, Case of Defamation Filed

कार्रवाई: दिव्यांग महाप्रबंधक पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला पर एक करोड़ का मानहानि का दावा

Thu, 29 Apr 2021 02:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 29 Apr 2021 02:10 AM IST
सार

राकेश खुराना के वकील अमर विवेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला को विभाग की ओर से पहले भी कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। महिला पर विभाग में गड़बड़ी करने के आरोप थे, जिनसे बचने के लिए खुराना के खिलाफ शिकायत दे दी।

विज्ञापन
Woman accused General Manager of Sexual Harassment, Case of Defamation Filed
court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार के एक कार्यालय में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत राकेश खुराना ने जिला अदालत में एक महिला कर्मचारी के खिलाफ एक करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। महिला कर्मचारी ने राकेश खुराना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अब जिला अदालत ने महिला को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


राकेश खुराना 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। इसके बाद हरियाणा सरकार की कमेटी ने इस पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद हरियाणा सरकार ने राकेश खुराना को क्लीन चिट दे दी। जिला अदालत ने महिला को नोटिस जारी जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी।
विज्ञापन



राकेश खुराना के वकील अमर विवेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला को विभाग की ओर से पहले भी कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। महिला पर विभाग में गड़बड़ी करने के आरोप थे, जिनसे बचने के लिए खुराना के खिलाफ शिकायत दे दी। सितंबर 2019 में महिला को हाउस रेंट अलाउंस के नाम पर गड़बड़ी करने के आरोप में विभाग के एमडी की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया था। यह सबसे पहला नोटिस था। उसके बाद उसे तनख्वाह के गलत एरिया क्लेम करने के नाम पर और 20 मई 2020 को अन्य मामले में दोबारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद ही महिला ने राकेश खुराना पर शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप लगा दिए। इस पर पुलिस ने 3 महीने जांच की। 12 नवंबर 2020 को मामला दर्ज होने के बाद 25 नवंबर 2020 को उन्हें अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई। बाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से शारीरिक छेड़छाड़ के खिलाफ कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने विभाग में तैनात महिलाओं व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। एक अप्रैल को विभाग ने राकेश खुराना को क्लीन चिट दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed