{"_id":"6470b8d4138c2e2845059c54","slug":"one-caught-selling-expired-goods-in-sangrur-chandigarh-news-c-84-1-spkl1047-7-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत से खिलवाड़: एक्सपायरी सामान बेचते हुए एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत से खिलवाड़: एक्सपायरी सामान बेचते हुए एक काबू
Fri, 26 May 2023 07:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 May 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
सेहत विभाग और पुलिस टीम ने गोदाम में मारा छापा, सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। एक्सपायरी हो चुका सामान बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले एक व्यक्ति को सेहत विभाग और पुलिस टीम ने दबोचा है। इस साझी कार्रवाई दौरान गोदाम से बड़ी तादाद में एक्सायरी हो चुका खाने पीने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फूड सेफ्टी विभाग अधिकारी संदीप सिंह संधू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्थानीय उभावाल रोड पर स्थित गोदाम का मालिक कृष्ण लाल एक्सपायरी हो चुके खाद्य पदार्थों पर नई तारीख लिखकर उन्हे बाजार में बेच रहा है। ऐसा करके व्यक्ति लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गोदाम पर दबिश दी तो बड़ी मात्रा में करियाना सहित अन्य तरह के एक्सपायरी हो चुके चुके खाद्य पदार्थ बरामद हुए। पुलिस द्वारा गोदाम के मालिक को गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खाने पीने वाले सामान खरीदते समय उसकी एक्सपायरी तिथि चेक कर लें। यदि किसी तरह की शंका होती है तो इसकी सूचना तुरंत फूड सेफ्टी विभाग को की जाए। उन्होेंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।