फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On March 21, the cold broke a five-year record, with a minimum temperature of 9.6 degrees Celsius.

Chandigarh News: 21 मार्च को ठंड ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस

Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
On March 21, the cold broke a five-year record, with a minimum temperature of 9.6 degrees Celsius.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में इस वर्ष 21 मार्च को न्यूनतम तापमान ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन

बारिश और ठंडी हवाओं के चलते बीते 24 घंटों में मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ेगा। ट्राइसिटी के लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास रहेगा, जबकि दिन के समय तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 23 और 24 मार्च को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने के आसार हैं। इन दिनों तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च को एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है, जबकि 26 मार्च को मौसम साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और चंडीगढ़ में 22, 23, 26 और 27 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले एक सप्ताह के लिए किसी भी प्रकार की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।




वर्ष
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

2021: 24.4 डिग्री सेल्सियस / 14.4 डिग्री सेल्सियस
2022: 33.6 डिग्री सेल्सियस / 16.6 डिग्री सेल्सियस
2023: 20.0 डिग्री सेल्सियस / 15.4 डिग्री सेल्सियस
2024: 26.0 डिग्री सेल्सियस / 13.0 डिग्री सेल्सियस
2025: 33.3 डिग्री सेल्सियस / 16.5 डिग्री सेल्सियस
2026: 25.1 डिग्री सेल्सियस / 9.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed