फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   omg: 45 day age child make aadhar card

OMG: इतनी कम उम्र में बन गया आधार कार्ड

Fri, 13 Feb 2015 04:06 PM IST
आदेश चौधरी/अमर उजाला, झज्जर
आदेश चौधरी/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 13 Feb 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
omg: 45 day age child make aadhar card

जिस उम्र तक बच्चों को मां-बाप से नाम तक नहीं मिल पाता, उस छोटी उम्र में आधार कार्ड जारी हो गया है। पैदा होने के 45 दिन बाद जहां बच्चों को उनका नाम तक नहीं मिल पाता है, वहीं देवनगर कॉलोनी निवासी जतिन दलाल ने 45 दिन की उम्र में आधार कार्ड हासिल कर लिया है। जतिन के पिता का दावा है कि वह प्रदेश में सबसे कम उम्र का आधार कार्ड धारक है। उन्होंने कहा कि जतिन देश में सबसे कम उम्र का आधार कार्ड धारक भी हो सकता है।

विज्ञापन


जब बच्चा पैदा होता है तो परिजन डेढ़ से दो महीने तो केवल यही तय नहीं कर पाते हैं कि बच्चे का नाम क्या रखा जाए। मगर बहादुरगढ़ रोड स्थित देव नगर कॉलोनी निवासी अंकित दलाल ने अपने बेटे का 17 दिन की उम्र में ही आधार कार्ड बनाने के लिए सभी खानापूर्ति पूरी कर दी थी, वहीं 45 दिन की उम्र में जतिन दलाल का आधार कार्ड बन गया। हालांकि अभी तक जतिन दलाल की आंखों का रेटिना व फिंगरप्रिंट रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाए हैं, जो उसके बड़े होने के बाद लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जतिन दलाल के पिता अंकित दलाल का खुद का आधार कार्ड बनाने का सेंटर है। वहीं से यह आधार कार्ड भी बनाया गया है। जतिन का जन्म 24 दिसंबर, 2014 को हुआ था। 11 जनवरी, 2015 को आधार कार्ड बनाने के लिए अप्लाई किया गया था तथा 6 फरवरी, 2015 को जतिन दलाल का आधार कार्ड बनकर उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 साल तक के बच्चों का नहीं दर्ज होता रेटिना

omg: 45 day age child make aadhar card

जिन बच्चों की उम्र 5 साल से कम होती है, उनकी आंखों का रेटिना व फिंगरप्रिंट दर्ज नहीं किए जाते हैं। उनका केवल फोटो लिया जाता है। जब वे बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उनकी आंखों का रेटिना व फिंगरप्रिंट दर्ज कर लिया जाता है। मगर ज्यादा सेंटरों पर ज्यादा छोटे बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनाए जाते हैं, क्योंकि फोटो खींचते समय बच्चे टिकते नहीं हैं।

हिलते रहने के कारण उनका फोटो सही नहीं हो पाता है। फोटो सही नहीं आने के कारण कंपनी पेनाल्टी लगा देती है। इसी कारण छोटे बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनाया जाता है।

वर्जन:::::
जब जतिन लगभग 17 दिन का था, तब ही उसका आधार कार्ड बनाने के लिए अप्लाई कर दिया गया था। आज तक उनके सेंटर पर लगभग 30 हजार आधार कार्ड बन चुके हैं, मगर इतने छोटे बच्चे का आधार कार्ड आज तक किसी ने नहीं बनवाया है।
अंकित दलाल, आधार कार्ड सेंटर संचालक एवं जतिन दलाल के पिता

वर्जन:::::
छोटे बच्चे का आधार कार्ड भी बनाया जाता है। मगर 5 साल से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट व आंखों के रेटिना नहीं लिए जाते हैं। बच्चे के बड़े होने के बाद उनको अपडेट कर दिया जाता है। मगर 17 दिन के ही बच्चे का आधार कार्ड बनने का मामला अभी तक उनकी जानकारी में नहीं आया है। इतनी कम उम्र में आधार कार्ड बनवाने की बात अपने-आप में अलग है। प्रदेश में शायद ही किसी ने इतनी कम उम्र में आधार कार्ड बनवाया होगा।
अमित बंसल, डीआई, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed