फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Olympian shooter Arjun Babuta alleges that he did not receive any help from Punjab government

Chandigarh News: ओलंपियन शूटर अर्जुन बबूता का आरोप पंजाब सरकार से नहीं मिली कोई मदद

Sun, 04 Aug 2024 08:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Olympian shooter Arjun Babuta alleges that he did not receive any help from Punjab government
-सीएम मान ने किया था नौकरी का वादा, कहा- उम्मीद धीरे-धीरे खत्म हो रही
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने वाले निशानेबाज अर्जुन बबूता ने कहा है कि राज्य सरकार से उनको अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। हालांकि, वर्ष 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पूर्व खेल मंत्री मीत हेयर ने नौकरी का वादा किया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कुछ भी नहीं हुआ है।

वह इसे लेकर कई बार पत्र भी लिख चुके हैं, जिसका यही जवाब आया है कि इंतजार करो। जब नौकरी निकलेगी तब अपना आवेदन देना। बबूता ने एक एजेंसी को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि अभी तक इस मामले में उनके हाथ निराशा ही लगी है, लेकिन वह आशा करते हैं कि इस संबंध में कोई कार्यवाही की जाए। इससे पहले भी सरकार अच्छा प्रदर्शन करने वालों की मदद करती रही है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों के अनुसार एक निश्चित रैंक दी जानी चाहिए। बबूता ने कहा कि पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार से भी यही मांग की थी। सरकारें बदल रही हैं, लेकिन मांग वही है। उम्मीद धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ओलंपिक में भाग लेने वाले अपने-अपने राज्यों के निशानेबाजों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के खेल मंत्री ने ऐसा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed