फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Office timings will change in Punjab from tomorrow

Punjab News: पंजाब में कल से बदलेगा दफ्तरों का समय, सुबह साढ़े सात से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे

Mon, 01 May 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 May 2023 12:07 AM IST
सार

राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी किया है कि कार्यालयों के बदले समय के अनुसार दफ्तर को तैयार रखें ताकि आम लोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो। सरकार की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वह सरकारी कार्यालयों के बदले समय के अनुसार ही अपने कामकाज के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुंचें।

विज्ञापन
Office timings will change in Punjab from tomorrow
पंजाब सचिवालय।

विस्तार

पंजाब के सरकारी कार्यालयों का समय दो मई से बदल जाएगा। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय, मिनी सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और अन्य सरकारी विभागों, बोर्डों-निगमों के कार्यालय सुबह 7:30 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। 

विज्ञापन


कार्यालयों के बदले समय की यह व्यवस्था 15 जुलाई तक लागू रहेगी। इस संबंध में सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पूरे राज्य में सरकारी कार्यालयों का समय एक समान रहेगा। सरकार ने यह फैसला गर्मी के मौसम में बिजली की संभावित कमी से निपटने के लिए लिया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी किया है कि कार्यालयों के बदले समय के अनुसार दफ्तर को तैयार रखें ताकि आम लोगों को किसी तरह की कठिनाई न हो। सरकार की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वह सरकारी कार्यालयों के बदले समय के अनुसार ही अपने कामकाज के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed