फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Of Two Days New Born Girl Child Found Near Canal in Jalndhar of Punjab

जालंधरः नहर के किनारे झाड़ियों में रोती बिलखती मिली दो दिन की नवजात, एक कपड़ा नहीं था

Sun, 23 Sep 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 23 Sep 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Of Two Days New Born Girl Child Found Near Canal in Jalndhar of Punjab
दो दिन की नवजात
मॉर्निंग वॉक करने निकले शख्स की आंखें भर आईं, जब उसने नहर के किनारे झाड़ियों में पड़ी नवजात बच्ची को देखा। वो भूख के मारे रो-रोकर बेहाल हो रखी थी। शख्स ने उसे तुरंत उठाया और पानी की कुछ बूंदे उसके मुंह में डाली। पानी पीकर बच्ची का बिलखना कम हो गया।
विज्ञापन


घटना पंजाब के जालंधर की है। नहर किनारे एक बच्ची लावारिस हालत में रोती बिलखती मिली। बच्ची दो दिन की बताई जा रही है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है, क्योंकि हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस बच्ची के परिवार का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बच्ची को देखने वाले राजेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे का वक्त था। वह नहर के किनारे सैर कर रहा था कि बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इधर उधर देखा पर कोई नहीं था। अचानक उसकी नजर झाड़ियों में पड़ी तो बच्ची नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने तुरंत बच्ची को उठाया और घर ले गया। उसने उसे कपड़े पहनाए, दूध पिलाया और पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी ली, पर कुछ सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची दो दिन पहले ही पैदा हुई थी। अब पुलिस रोड के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वहां आने-जाने वालों की पहचान में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed