{"_id":"656a449b5b3041f9a40f2537","slug":"nursing-care-is-very-important-in-cancer-patients-chandigarh-news-c-16-pkl1043-296667-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कैंसर के मरीजों में नर्सिंग केयर बेहद महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कैंसर के मरीजों में नर्सिंग केयर बेहद महत्वपूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कैंसर के मरीजों में नर्सिंग केयर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कैंसर के मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए नर्सिंग ऑफिसरों का प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर ही पीजीआई और अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी (एएससीओ) की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला कैंसर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ये बातें सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. गौरव प्रकाश ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शुक्रवार को कहीं।
सम्मेलन में चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों से 200 से ज्यादा डॉक्टर और 100 से ज्यादा नर्सिंग अफसरों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कार्यक्रम की सराहना की और कैंसर रोगियों की सर्वोत्तम देखभाल के लिए इस सहयोग का उपयोग करने का आश्वासन दिया। एएससीओ के विकिरण ऑन्कोलॉजिस्ट प्रो. ओनयिनये बालोगुन ने दुनिया भर में महिलाओं के कैंसर की निगरानी की और बहु-विषयक कैंसर क्लीनिक के महत्व पर जोर दिया।
एसोसिएशन ऑफ गायनोकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एजीओआई) के अध्यक्ष डॉ. रूपिंदर सेखों ने भारत में विभिन्न कैंसर के लिए महिलाओं की जांच के महत्व और सीमाओं पर जोर दिया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख और आयोजन अध्यक्ष प्रो. वनिता सूरी ने बहु-विषयक कैंसर देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में एएससीओ की अंतरराष्ट्रीय संकाय, डॉ. मैरी मैककॉर्मैक और डॉ. चार्ल्स डनटन ने भाग लिया। युवा शोधकर्ताओं ने ई-पोस्टर के माध्यम से अपना शोध प्रस्तुत किया। क्विज़ के प्रारंभिक दौर में 9 मेडिकल कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाली 14 टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।