फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nurses climbed on water tank in patiala, contract nurse protest, punjab

पानी की टंकी पर चढ़ी नर्सें, अफसरों के हाथ पैर फूले, ये है मामला

Mon, 11 Jul 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 11 Jul 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
nurses climbed on water tank in patiala, contract nurse protest, punjab
पटियाला के गांव राजगढ़ के पास पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करतीं नर्सें। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पटियाला में नर्सें गांव राजगढ़ के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। यह देखकर अफसरों के हाथ पैर फूल गए। सरकारी राजिंदरा अस्पताल की नर्सें रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इनमें से छह नर्सें टंकी पर चढ़ गईं, वहीं बाकी ने हाइवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


नर्सों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि मंगलवार की कैबिनेट की बैठक में उन्हें रेगुलर करने को लेकर कोई एजेंडा नहीं लगाया गया है। कांट्रैक्ट नर्सें मंगलवार को सीएम प्रकाश सिंह बादल से मिलने का समय मांग रही हैं। उधर कांट्रैक्ट नर्सों के धरने से रोड पर ट्रैफिक आवाजाही में काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह ही राजिंदरा अस्पताल की छह कांट्रैक्ट नर्सें पटियाला-संगरूर रोड स्थित गांव राजगढ़ के पास पानी की टंकी पर चढ़ गईं। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर नर्सों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सीएम से मुलाकात का समय देने पर अड़ी रहीं। इसी बीच बाकी आंदोलनकारी कांट्रैक्ट नर्सों ने टंकी के पास ही रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजिंदरा अस्पताल की कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ की प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने कहा कि सरकार लगातार कांट्रैक्ट नर्सों को रेगुलर करने का भरोसा दिला रही है, लेकिन हर बार यह झूठा साबित होता है। इसे लेकर कांट्रैक्ट नर्सों में काफी रोष है। अब कांट्र्रैक्ट नर्सें रेगुलर करने से कम पर मानने वाली नहीं है। मामूली तनख्वाहों में कांट्रैक्ट नर्सों के लिए अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।


मंगलवार को होने जा रही कैबिनेट की बैठक में भी कांट्रैक्ट नर्सों को रेगुलर करने को लेकर कोई एजेंडा नहीं लगाया गया है। उनकी मांग है कि सीएम प्रकाश सिंह बादल कांट्रैक्ट नर्सों से मंगलवार को मिलने का समय दें। ताकि वह दोबारा से अपनी मांग सरकार के सामने रख सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed