फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of passengers decreased by 45 percent due to tension between India and Canada

भारत कनाडा तनाव: 45 फीसदी घटी यात्रियों की संख्या, आसमान छूने लगी फ्लाइट की टिकट

Mon, 25 Sep 2023 11:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Sep 2023 11:57 AM IST
सार

कनाडा व भारत के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया और एयर कनाडा की उड़ानें संचालित होती हैं। दोनों कंपनियां मिलकर प्रति सप्ताह 48 उड़ानें संचालित करती हैं। एयर इंडिया नई दिल्ली से टोरंटो और नई दिल्ली से वैंकूवर के बीच दैनिक उड़ानें संचालित करती है।

विज्ञापन
Number of passengers decreased by 45 percent due to tension between India and Canada
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

भारत-कनाडा के बीच तनाव का असर हवाई किराये और यात्रियों की संख्या पर पड़ने लगा है। भारत व कनाडा की फ्लाइटों का किराया लगातार बढ़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनयिक विवाद के बाद हवाई टिकटों की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। मांग बढ़ने से किराया आसमान छूने लगा है। भारत और कनाडा के बीच सीधी उड़ानों का किराया करीब डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गया है। टोरंटो से दिल्ली का किराया 1.01 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


वहीं आने व जाने वाले यात्रियों की संख्या में 45 प्रतिशत गिरावट आई है। अमृतसर से सप्ताह में एक फ्लाइट ही सीधे कनाडा जाती और आती है। अधिक फ्लाइट्स दिल्ली से हैं। भारत सरकार ने सिर्फ कनाडा के नागरिकों और पासपोर्ट धारकों को वीजा नहीं दे रही है। वहीं कनाडा गए भारतीय नागरिकों के आने जाने पर कोई रोक नहीं है। उधर, जिनके पास ओसीआई कार्ड है और जिन छात्रों को पहले ही वीजा मिला चुका है, उन्हें यात्रा में कोई मुश्किल नहीं होगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से मॉन्ट्रियल जाने वाले यात्रियों को 1.55 लाख रुपये ज्यादा चुकाने होंगे और वापसी का किराया भी पहले से काफी अधिक है। अब यात्रियों को दोनों तरफ का किराया मिलाकर 1.16 लाख रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। नई दिल्ली से वैंकूवर जाने वाले यात्रियों को आखिरी मिनट में टिकट बुक करने पर 1.33 लाख रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। ट्रैवल पोर्टल ने आखिरी मिनट के किराये में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया और एयर कनाडा की हर हफ्ते 48 उड़ानें

कनाडा व भारत के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया और एयर कनाडा की उड़ानें संचालित होती हैं। दोनों कंपनियां मिलकर प्रति सप्ताह 48 उड़ानें संचालित करती हैं। एयर इंडिया नई दिल्ली से टोरंटो और नई दिल्ली से वैंकूवर के बीच दैनिक उड़ानें संचालित करती है जबकि एयर कनाडा नई दिल्ली और टोरंटो के बीच दैनिक उड़ानें और नई दिल्ली व मॉन्ट्रियल के बीच सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करती है। कनाडा हवाई यातायात बाजार में भारत से आने-जाने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का 1.2 प्रतिशत हिस्सा है। वित्तीय वर्ष 2023 में अब तक दोनों देशों के बीच 6,78,614 यात्रियों ने सफर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed