फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of corona positive patients in Haryana six and a half thousand

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या साढ़े छह हजार के पार 

Sun, 14 Jun 2020 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2020 02:56 AM IST
सार

  • कंटेनमेंट जोन में तैनाती के लिए पुलिस बल की कमी, अस्पतालों में लगे होमगार्ड संभालेंगे मोर्चा
  • निजी अस्पतालों को वेंटीलेटर देकर इलाज के लिए अंडरटेकिंग लिखवाएगी सरकार
  • एमबीबीएस कर रहे डॉक्टर फील्ड में होंगे तैनात, आयुर्वेदिक डॉक्टर घर-घर सर्वे कर बांटेंगे दवा

विज्ञापन
Number of corona positive patients in Haryana six and a half thousand
Corona - फोटो : Twitter

विस्तार

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या साढ़े छह हजार के पार होने पर सरकार ने भी कमर कस ली है। हालात दिल्ली जैसी न हो जाए इसके लिए सरकार ने फील्ड में आईएएस अधिकारी पहले ही उतार दिए हैं। अब कंटेनमेंट जोन में होमगार्डों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों में तैनात होमगार्डों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं सूबे के मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन कर रहे चौथे और पांचवें साल के एमबीबीएस चिकित्सकों को फील्ड में उतारने की तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा आयुर्वेदिक डॉक्टरों को घर-घर सर्वे कर दवा बांटने का काम दिया जाएगा। यह दवा लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाली होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की यह मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों की इम्यूनिटी बढ़ जाए। जिससे यदि संक्रमण की अवस्था आए भी तो मरीज को ठीक होने के लिए उसकी इम्यूनिटी साथ दे। यही नहीं सरकार ने एहतियातन बिस्तरों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरिज हॅल और बैंक्वेट हॉलों में व्यवस्था करवाने के लिए सरकार ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का बीते कल ही फ्रैक्चर का ऑपरेशन हुआ है। मोहाली के एक निजी अस्पताल से विज ने मोर्चा संभाला है। आज मंत्री की तरफ से इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

742 कंटेनमेंट जोन में होमगार्ड जवान संभालेंगे मोर्चा 
प्रदेश में वर्तमान में 742 कंटेनमेंट जोन हैं। सरकार ने एक जुलाई से होमगार्ड जवानों को सिक्योरिटी पर लगाए जाने के फैसले पर पुनर्विचार करते हुए वर्तमान में लगे सुरक्षा गार्डों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही इन जवानों को कंटेनमेंट जोन में तैनात करने के आदेश भी दे दिए हैं।


प्राइवेट अस्पतालों को वेंटीलेटर दे अंडरटेकिंग लेगी सरकार
स्वास्थ्य विभाग में जो वेंटीलेटर इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं। उन्हें प्राइवेट अस्पतालों को लोन बेसिस पर दिया जाएगा। सरकार इन अस्पतालों से यह अंडरटेकिंग लेगी कि यह वेंटीलेटर कोविड मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की अस्थाई प्रतिनियुक्ति हुई है। उनका कार्यकाल भी तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed