फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of candidates increased in Punjab assembly elections compared to last time

पंजाब चुनाव: 10 साल में बढ़ गए पंजाब में 226 नेता, 2012 में 1078 प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव, इस बार 1304 मैदान में

Sun, 06 Feb 2022 04:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 04:30 AM IST
सार

पंजाब चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। प्रदेश में अब करीब 42 दल हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 2.12 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
Number of candidates increased in Punjab assembly elections compared to last time
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार कई मायनों में रोचक होने वाला है। मतदाताओं की संख्या के साथ ही सूबे में नेताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 10 वर्षों में राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 226 नेताओं की वृद्धि हुई है। 2012 में 1078 उम्मीदवारों ने विधानसभा के लिए चुनाव में भाग लिया। इस बार 1304 प्रत्याशी चुनाव मैदान में दिखाई देंगे। साथ ही राजनीतिक दलों की संख्या में भी 10 वर्षों में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 2.12 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंजाब माझा, मालवा और दोआबा के रूप में बंटा है। सबसे ज्यादा 69 सीटें मालवा में हैं। पुरुष मतदाता 11187857, महिला मतदाता 10086514 वोट का प्रयोग कर राज्य की सरकार चुनेंगी। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मतदाताओं की वृद्धि के साथ ही इस चुनाव में नेताओं की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। वर्ष 2012 में 25 सियासी दल चुनाव मैदान में थे और 1078 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। वहीं 2017 में राजनीतिक दलों की संख्या बढ़कर 34 पहुंच गई थी और 1145 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस बार के चुनाव में भी प्रत्याशी और राजनीतिक दलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अब 1304 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। राजनीतिक दलों की संख्या भी बढ़कर 40 के पार हो गई है। चुनावी जानकारों का मानना है कि नेताओं और राजनीतिक दलों की संख्या में यह वृद्धि आने वाले चुनाव में भी देखने को मिलेगी। संभावना जताई जा रही है कि 2025 में इस संख्या में भी 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

2266 ने किया नामांकन

नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान 2266 नामांकन पत्र पंजाब चुनाव आयोग में दाखिल हुए थे। कागजों की पड़ताल के दौरान 588 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए थे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 फरवरी तक दुरुस्त पाए गए 1645 में से 341 नामांकन पत्र वापस ले लिए गए हैं। अब 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

पटियाला और साहनेवाल में 19-19 उम्मीदवार

सबसे अधिक 19-19 उम्मीदवार विधानसभा हलका 59 साहनेवाल और पटियाला ग्रामीण से चुनाव मैदान में हैं। जबकि सबसे कम 05 उम्मीदवार विधानसभा हलका 5 दीनानगर से चुनाव मैदान में हैं। मतदान का कार्य 20 फरवरी को प्रात: काल 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

पंजाब में इस चुनाव में सियासी समीकरण बदले हैं। कुछ नई पार्टियां बनने के साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों की संख्या भी बढ़ी है। इस कारण चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। आने वाले चुनाव में भी कुछ ऐसे ही हालात होंगे। -डॉ. आशुतोष, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed