फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI PU paralyze the effigy of Majithia

पीयू में एनएसयूआई ने फूंका मजीठिया का पुतला

Wed, 08 Jan 2014 08:56 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
NSUI PU paralyze the effigy of Majithia
पंजाब सरकार में अकाली नेता और राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया का नाम ड्रग्स तस्करी मामले में आने पर उनके इस्तीफे की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन


मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर एनएसयूआई छात्र नेताओं ने मजीठिया के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने और उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटाने की मांग की।

पीयू एनएसयूआई नेता और स्टूडेंट काउंसिल प्रधान चंदन राणा, मनोज लुबाना, बिरेंद्र ढिल्लों की अगुवाई में छात्र समर्थकों ने स्टूडेंट सेंटर पर मजीठिया का पुतला फूंका।
विज्ञापन


करीब 2 बजे 20 के करीब विद्यार्थियों की मौजूदगी में मजीठिया का पुतला फूंका गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी नहीं लगी। पुतला फूंकने के बाद ही भारी संख्या में पुलिस पीयू स्टूडेंट सेंटर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता चंदन राणा ने कहा कि अकाली मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटा देना चाहिए। मनोज लुबाना ने भी मजीठिया को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed