फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI protests against increased prices of petrol and diesel by boot polish

एनएसयूआई ने बूट पॉलिश कर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का जताया विरोध

Sat, 27 Jun 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
NSUI protests against increased prices of petrol and diesel by boot polish
बूट पॉलिश करके पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों पर विरोध जताते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों पर एनएसयूआई ने शुक्रवार को सुखना लेक पर बूट पॉलिस कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पैसे इकट्ठे कर पीएम केयर्स फंड में भी दान किए गए। हाथों में नारे लिखे हुए पोस्टर लेकर छात्रों ने महंगाई बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना ने प्रदर्शन का नेतृत्व में 15 से अधिक कार्यकर्ता सुखना लेक पहुंचे। यहां जमीन पर बैठकर लोगों को रोक-रोककर उनके जूतों की पॉलिस की। साथ ही उन्हें पैसे भी मिले। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के रेट बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इतनी महंगाई कभी नहीं हुई थी। अभी पेट्रो पदार्थों के रेट और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में राशन से लेकर सब्जियां तक महंगी हो गई। ट्रांसपोटेशन के महंगे होने के कारण हर चीज पर असर पड़ रहा है। घर में आने वाली जरूरत की हर चीज महंगी हो गई है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। इस मौके पर पीयूसीएससी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल कुुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed