सुहागरात मना 50 लाख ले उड़ी दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई दुल्हन ने कनाडा बुलाने के नाम पर युवक से 50 लाख ठगे और सुहागरात मना फुर्र हो गई। जोड़े ने हनीमून दुबई में मनाया लेकिन छह साल बीत जाने बाद भी लड़के का विदेश जाने का चाव पूरा न हुआ तो पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा। मामला, पंजाब के मोगा जिले का है।
थाना महिना पुलिस ने कनाडा की नागरिक दुल्हन समेत 5 मैरिज ब्यूरो संचालक एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि संदीप सिंह गांव कपूरे ने जिला पुलिस के पास शिकायत की थी कि मैरिज ब्यूरो का धंधा कर रहे एजेंटों के जरिये उसका विवाह 30 मई 2008 को कनाडा की नागरिक नीतिका नायर से हुआ।
न तो कनाडा बुलाया और न रकम वापस की
दोनों कई दिन गांव कपूरे में रहे। एजेंटों ने कनाडा का जल्दी वीजा लगवाने के लिए किसी अन्य देश में हनीमून और घूमने फिरने की सलाह दी। इसके बाद वह दुबई में कई दिन इकट्ठा रहे। लड़की वहीं से कनाडा चली गई। इसके बाद नीतिका से उसका संपर्क टूट गया। उसने कई बार एजेंटों से संपर्क किया लेकिन वह टाल मटोल करते रहे। इस पर पीड़ित ने जिला पुलिस को शिकायत दी।
उसने आरोप लगाया कि विवाह के समय कनाडा नागरिक दुल्हन ने शगुन के तौर पर 25 लाख रुपये नकद लिए और विवाह बाद और 25 लाख रुपये किश्तों के जरिये लिए गए। लेकिन उसे न तो कनाडा बुलाया और न ही उसकी रकम वापस की। इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद थाना महिना में एनआरआई नीतिका नायर के अलावा परमिंदर सिंह निवासी लुधियाना, अमरजीत सिंह गांव झंडेआना शर्की, सुखमंदर सिंह निवासी बरनाला के अलावा लुधियाना निवासी दलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।