{"_id":"64b991e061a54fc9eb0ceb54","slug":"now-there-will-be-no-delay-in-passing-files-from-chandigarh-headquarters-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-194595-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ मुख्यालय से फाइलें पास होने में अब नहीं होगी देरी : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ मुख्यालय से फाइलें पास होने में अब नहीं होगी देरी : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया सौ बच्चों तक के स्कूलों में ग्रुप-डी से होगा एक कर्मचारी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ मुख्यालय में अब फाइलें क्लीयर करने में देरी नहीं होगी। आमतौर पर फील्ड में यह शंका बनी रहती है कि चंडीगढ़ मुख्यालय में अधिकारी फाइल देरी से क्लीयर करते हैं, पर अब ऐसा नहीं होगा। अब सीएमओ में आए हर कागज की तहकीकात होती है और कोई कागज बिना पढ़े नहीं रहता। इतना ही नहीं, कागज भेजने वाले को उसकी मांग व समस्या के बारे सूचित भी किया जाता है। मुख्यमंत्री वीरवार को करनाल लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कर रहे थे। उन्होंने बैठक में आए प्रबुद्ध व्यक्तियों से अनुभव पूछे तो कुछ नई चीजें सामने आई। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि ऐसी बैठकें कम से कम तीन माह में एक बार अवश्य होनी चाहिए।
सीएम जनसंवाद कार्यक्रम के तहत अभी तक छह लोकसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ बैठकें कर एक ही छत के नीचे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े उच्चाधिकारियों से लेकर विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ जन समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर चुके हैं। अब तक मुख्यमंत्री 54 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुके हैं और जुलाई के अंत तक सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की योजना है। सीएम ने कहा कि प्रबुद्ध व्यक्ति व अधिकारी सरकार की टीम हैं और जनता व सरकार के मध्य एक पुल का काम करते हैं। अधिकारियों ने इस संवाद में बताया कि 100 बच्चों तक के स्कूलों में ग्रुप डी का एक पद अवश्य भरा जाएगा और एजुसेट से जुड़े कर्मचारियों को भी फुल टाइम रखने की स्वीकृति दी गई है।