फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the administration will conduct geotechnical investigation for high court multilevel parking

हाईकोर्ट मल्टीलेवल पार्किंग के लिए अब भू-तकनीकी जांच कराएगा प्रशासन

Sat, 28 Aug 2021 01:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now the administration will conduct geotechnical investigation for high court multilevel parking
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पास पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक मल्टीलेवल पार्किंग बननी है। मंजूरी मिलने के करीब दो साल बाद यूटी प्रशासन साइट की भू-तकनीकी जांच कराने जा रहा है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग ने टेंडर जारी कर योग्य एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एजेंसियां 31 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इसी दिन दोपहर 12 बजे बोली खोली जाएगी।
विज्ञापन

यूटी इंजाीनियरिंग विभाग की लेटलतीफी की वजह से मल्टीलेवल पार्किंग का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग की प्रस्तावित साइट यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट ऑफ कैपिटल कांप्लेक्स के बफर जोन के अंदर आती है। विभाग का इस पार्किंग के एक फ्लोर का एरिया 3,72,400 स्क्वायर फुट के करीब होगा, जबकि तीन फ्लोर का एरिया 11,17,200 स्क्वायर फुट के करीब होगा। हाईकोर्ट के वकीलों की मांग पर प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में फैसला लिया था।
विज्ञापन

पार्किंग मौजूदा पार्किंग के सामने स्थित मैदानी पार्किंग के नीचे बनाई जाएगी। यूटी प्रशासक के सलाहकार ने वर्ष 2019 में हेरिटेज कमेटी की बैठक में इसकी घोषणा की थी। पार्किंग में करीब 5 हजार गाड़ियां पार्क करने की सुविधा होगी। पार्किंग की छत पर वर्तमान की तरह ही हरियाली रहेगी। गौरतलब है कि वर्तमान में हाईकोर्ट के वकीलों के लिए एक तीन हजार कारों की क्षमता वाली अंडर ग्राउंड पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed