फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now students will speak to Guruji in the schools of the state - Jai Hind

Chandigarh News: अब प्रदेश के स्कूलों में गुरुजी से छात्र बोलेंगे - जय हिंद

Fri, 09 Aug 2024 08:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Now students will speak to Guruji in the schools of the state - Jai Hind
स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर ‘जय हिंद’ अभिवादन के रूप में होगा लागू
विज्ञापन

चंडीगढ़। राजकीय स्कूलों में सुबह प्रार्थना या फिर कक्षा में गुरुजी के आगमन पर विद्यार्थी गुड मार्निंग की जगह जय हिंद के साथ अभिवादन करेंगे। प्रदेश भर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिंद अभिवादन के तौर पर लागू किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

पत्र में कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। निदेशालय ने उल्लेख किया कि जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से दिया गया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज का गठन किया था, जिसमें उन्होंने जय हिंद के नारे को लोकप्रिय बनाया था। स्वतंत्रता के बाद जयहिंद को भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से अभिवादन के तौर पर अपनाया गया, जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed