फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now power given to SDM regarding PPP

Chandigarh News: पीपीपी को लेकर अब एसडीएम को दी पावर

Sat, 15 Jun 2024 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now power given to SDM regarding PPP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में खामियां ठीक करने के लिए अब एसडीएम को भी अधिकार दिए हैं। इससे पहले, इसकी शक्तियां केवल एडीसी के पास थीं। वह एडीसी के क्रीड (नागरिक संसाधन सूचना विभाग की) के अधिकारी के तौर पर जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के तौर पर काम कर रहे हैं। सरकार ने इसी सप्ताह सोमवार से समाधान शिविर लगाने के आदेश दिए गए हैं। डीसी और एसडीएम स्तर पर यह शिविर लगाए जा रहे हैं। इसलिए अब एसडीएम भी इन खामियों को ठीक कर सकेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से आदेश जारी कर एसडीएम को तुरंत प्रभाव से परिवार पहचान पत्र समेत नागरिक संसाधन सूचना विभाग की गतिविधियों के लिए अपने-अपने उपमंडल में पदेन उपमंडल नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नामित किया है। एसडीएम इस मामले में एडीसी को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed