फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now police constable B-1 exam will be held on 6th

Chandigarh News: अब छह को होगी पुलिस कांस्टेबल की बी-वन परीक्षा

Sun, 29 Sep 2024 03:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Now police constable B-1 exam will be held on 6th
चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। उसी दिन चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल जवानों के प्रमोशन के लिए बी-वन की परीक्षा प्रायोजित थी। परीक्षा में बैठने वाले अधिकतर जवान हरियाणा के होने के चलते वोट नहीं कर सकते थे। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बी-वन टेस्ट की तारीख बदलकर छह अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दूसरे राज्यों की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी कांस्टेबल पद पर कार्यरत जवानों को हेड कांस्टेबल प्रमोट करने के लिए कैटेगरी बनाई गई है। इसमें 70 प्रतिशत सीनियारिटी, 5 प्रतिशत स्पोर्ट्स और 25 प्रतिशत बी-1 टेस्ट के मुताबिक प्रमोशन का कोटा मिलता है लेकिन चंडीगढ़ में आखिरी बार बी-वन की परीक्षा करीब 35 साल पहले हुई थी। इसमें महज 35 पुलिस जवान शामिल हुए थे। मौजूदा समय में प्रमोशन केवल सीनियारिटी व स्पोर्ट्स कोटे के जरिए ही हो रही थी। ऐसे में कुछ दिन पहले ही मौजूदा डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने बी-वन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाया। इसके बाद मुख्यालय की ओर से परीक्षा के लिए करीब 1272 जवानों का चयन हुआ।
विज्ञापन

पुलिस जवान कर रहे परीक्षा का विरोध
अधिकतर जवान बी-वन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इनमें कई ऐसे जवान भी शामिल हैं, जो 10 से 12 साल से भी अधिक समय से कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। ये जवान सीनियारिटी की सूची में आ चुके हैं और अब इन्हें परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है इसलिए वह इस परीक्षा को लेकर विरोध कर रहे हैं और अधिकारियों तक भी इसकी सूचना पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed