{"_id":"575441234f1c1bf6451090ae","slug":"now-penalty-on-throw-debris-on-road-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अब सड़क पर मलबा फेंकना लोगों को पड़ेगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अब सड़क पर मलबा फेंकना लोगों को पड़ेगा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर मलबा
- फोटो : demo pics
अगर आपको सड़क पर मलबा फेंकने की आदत है तो बाज आ जाएं क्योंकि अब सड़क पर मलबा फेंकना पड़ेगा महंगा। दरअसल पंजाब सरकार ने सड़कों पर मलबा फेंककर आवाजाही प्रभावित करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब ऐसा करने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में सभी मेयर, कमिश्नर, रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, काउंसिल व पंचायतों केएग्जीक्यूटिव अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह देखने में आया है कि शहरों में सड़कों व गलियों में लोग रेत, बजरी व मलबा फेंक देते हैं। जहां निर्माण हो रहा होता है, वहां मलबा व अन्य मैटीरियल लंबे समय तक पड़ा रहता है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है, आवाजाही में समस्या आती है।
विज्ञापन
शहरों में गैर कानूनी ढंग से सड़कों व गलियों में मलबा व अन्य मैटीरियल फेंकने वालों के खिलाफ पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट 1976 की धारा 394-बी व पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट 1911 की धारा 229 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले उल्लंघन पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। दूसरी बार उल्लंघन करने पर दो हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दोनों मामलों में 24 घंटों में मलबा हटाना होगा। तीसरी बार उल्लंघन करने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही उनका मलबा भी जब्त कर लिया जाएगा।