फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Group-D waiting Selected will get chance in Haryana

अंतिम अवसर खत्म, रद्द होगी नियुक्ति, अब ग्रुप-डी के वेटिंग चयनितों को मिलेगा मौका

Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Now Group-D waiting Selected will get chance in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा सरकार द्वारा 18218 ग्रुप-डी पदों पर की गई भर्तियों में से कई चयनित ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी या रिजाइन कर दिया है। जबकि दूसरी ओर, 4500 के करीब चयनित आवेदक ऐसे हैं, जो वेटिंग में चल रहे हैं। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि विभिन्न सरकारी विभागों में उक्त वजह से ग्रुप-डी के अभी भी जो पद खाली पड़े हैं, उन पदों को वेटिंग चयनित आवेदकों से भर दिया जाए। इसी के चलते सरकार ने सभी सरकारी विभागों के मुखिया से इस संदर्भ में स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


बताते चलें कि सरकार ने 74 सरकारी विभागों में 18218 ग्रुप- डी पदों के लिए भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से निकाली थी। बहुत से चयनित आवेदकों ने तो इन पदों पर अपनी ज्वाइनिंग दे दी थी। कई आवेदक न तो इन पदों पर ज्वाइन करने आए और कई आवेदकों ने ज्वाइनिंग के बाद रिजाइन भी दे दिया। इस वजह से विभिन्न सरकारी विभागों में कई पद रिक्त रह गए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में विभागों के मुखियों के माध्यम से ऐसे चयनित आवेदकों को ज्वाइनिंग का अंतिम अवसर भी दिया था। उसके बावजूद भी कई पद खाली रहे। सरकार ने अब विभागों के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि अंतिम अवसर देने के बाद भी जो आवेदक ज्वाइनिंग के लिए नहीं आए हैं। उनकी नियुक्तियों को वे अपने स्तर पर ही कैंसिल कर दें और फाइनल स्टेटस रिपोर्ट तैयार करें।


आयोग को स्टेटस रिपोर्ट से करवाया जाएगा अवगत
सभी विभागों को सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इस संदर्भ में वे अपने-अपने नोडल अफसर नियुक्त करें। जो इस स्टेटस रिपोर्ट से सरकार के साथ-साथ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भी अवगत कराएंगे। इस बाबत आयोग में दो दिन मैराथन बैठक भी चलेगी। जिसमें सभी नोडल अफसरों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। 

नोडल अफसर एक प्रोफॉर्मा के माध्यम से स्टेटस रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसमें वे बताएंगे कि उनके विभाग में ग्रुप-डी की पोस्ट किस कैटेगरी में रिक्त पड़ी है। रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद आयोग इस मामले में आगामी फैसला लेगा। उधर, पिछले करीब डेढ़ साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित आवेदक वेटिंग में चल रहे हैं। असमंजस में फंसे ये आवेदक सरकार से बार-बार आग्रह कर रहे हैं कि उन्हें नियुक्ति दी जाए। सरकार अब उनकी इस मांग पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed