{"_id":"62e2f55d39224f013c6f168c","slug":"now-google-will-tell-where-is-the-jam-how-much-is-the-speed-of-the-vehicle-chandigarh-news-pkl4579535155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Transport: अब Google बताएगा चंडीगढ़ में कहां लगा है जाम, क्या रखें स्पीड लिमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Transport: अब Google बताएगा चंडीगढ़ में कहां लगा है जाम, क्या रखें स्पीड लिमिट
Fri, 29 Jul 2022 02:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:15 AM IST
सार
डीएसपी जसविंदर ने बताया कि तय लिमिट से स्पीड ऊपर जाएगी तो नेविगेशन में ऑरेंज कलर शो करेगा। जसविंदर सिंह ने बताया कि काफी समय से गूगल से इसको लेकर बात चल रही थी लेकिन अब करार हो गया।
विज्ञापन
google new
- फोटो : istock
विस्तार
चंडीगढ़ की किस सड़क पर जाम लगा है, डायवर्जन हुआ है या वाहन की तय स्पीड लिमिट कितनी है, अब यह सभी जानकारियां आपको गूगल देगा। यातायात विभाग ने गूगल के साथ इस संबंध में करार किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एंड्रायड फोन में वाहन की रफ्तार और विभाग की ओर से तय रफ्तार एक साथ दिखेगी लेकिन आईफोन में वाहन चालक को अपनी रफ्तार नहीं दिखेगी। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि अभी एलएमवी वाहनों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है क्योंकि कार चालक ज्यादातर नेविगेशन का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा नेविगेशन में जाम, निर्माण कार्य और सड़क डायवर्ट की जानकारी भी नेविगेशन में मिलेगी।
विज्ञापन
डीएसपी जसविंदर ने बताया कि तय लिमिट से स्पीड ऊपर जाएगी तो नेविगेशन में ऑरेंज कलर शो करेगा। जसविंदर सिंह ने बताया कि काफी समय से गूगल से इसको लेकर बात चल रही थी लेकिन बुधवार को करार हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी व्हीकल कैटेगरी को लेकर टाइअप करेंगे जिसमें बाइक से लेकर बसों के लिए व्यवस्था होगी।
विज्ञापन