{"_id":"5b3b611f2038fd5d3875f870364b252c","slug":"now-direct-train-to-begin-in-chandigarh-to-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चंडीगढ़ से पटना जाना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चंडीगढ़ से पटना जाना हुआ आसान
Updated Fri, 01 Nov 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी में रहने वाले उत्तर-प्रदेश और बिहार के लोगों को शुक्रवार को दिवाली और छठ के तोहफे के तौर पर पटना के लिए सीधी ट्रेन मिल गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रात 9.30 बजे सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
बंसल ने ही इस साल के रेल बजट में इस ट्रेन को चलाने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर स्टेशन पर मेयर सुभाष चावला, अंबाला मंडल के कई अधिकारी और कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चंडीगढ़ से (13256) सोमवार व वीरवार और पटना से रविवार व बुधवार को चलेगी।
चंडीगढ़ से यह ट्रेन रात 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 8:45 पर पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से (13255) रात 8:30 बजे चलेगी और चंडीगढ़ शाम 5:55 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन में एसी टू टियर के दो, एसी थ्री टियर के तीन और स्लीपर के 10 कोच होंगे। इसके अलावा छह कोच जनरल क्लास के होंगे।