{"_id":"67a24a3131b5a77846062252","slug":"now-direct-flight-from-jalandhar-to-adampur-happiness-among-businessmen-chandigarh-news-c-46-1-bth1001-106829-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जालंधर से आदमपुर की अब सीधी उड़ान, कारोबारियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जालंधर से आदमपुर की अब सीधी उड़ान, कारोबारियों में खुशी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। मुंबई से जालंधर के लिए नई उड़ान शुरू होने जा रही है। यह सेवा मार्च महीने से शुरू होगी और सातों दिन संचालित की जाएगी। इससे निश्चित तौर पर कारोबार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि इंडिगो की इस नई उड़ान में 186 सीटों की क्षमता होगी, जिससे यात्रियों को इस मार्ग पर सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। जालंधर पंजाब का एक प्रमुख व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र है, जिसके लिए यह सीधी हवाई सेवा व्यापारियों, यात्रियों और एनआरआई के लिए फायदेमंद साबित होगी। मुंबई में कारोबार का सब कार्यालय चलाने वाले जालंधर के कारोबारी सुधीर गुप्ता का कहना है कि यह एक शानदार कदम है। जालंधर से खेल, लेदर, पाइप फिटिंग, चप्पल, हैंडटूल का काफी कारोबार मुंबई के साथ है। यह नई सेवा दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा को सुगम बनाएगी और यात्रा के समय को भी कम करेगी। यह उड़ान उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जो तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी चाहते हैं। यात्रा की पूरी जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट और बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।