फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now booking online wedding, party ceramony at panchkula

शादी-पार्टी के लिए समारोह स्थल की होगी ऑनलाइन बुकिंग

Sat, 30 Jan 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 30 Jan 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
now booking online wedding, party ceramony at panchkula

अब शादी और पार्टी के लिए समारोह स्थल की बुकिंग करवाने के लिए आपको इस्टेट कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। रेजीडेंट्स को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की आईटी विंग ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। वर्तमान में आईटी विंग इसके ट्रायल में जुटा हुआ है। सब कुछ ठीक रहा तो यह सुविधा आपको फरवरी माह में मिलने लगेगी।

विज्ञापन


इसके माध्यम से रेजीडेंट्स हुडा के अंतर्गत आने वाले सिटी पार्क, साइट्स और कम्यूनिटी सेंटर्स की बुकिंग करवा सकेंगे। समारोह स्थल के लिए पेमेंट भी ऑनलाइन होगी। अब तक सिटी के पार्कों, हुडा की खाली साइट्स और कम्यूनिटी सेंटर्स की बुकिंग कराने के लिए लोगों को हुडा ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से हुडा के समारोह स्थलों की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकेगी। इससे पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन


हुडा के इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्राइसिटी के वैभवशाली इंद्रधनुष आडिटोरियम को शामिल किया है, जिसकी बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी। यहां पर महीने में कई बड़े समारोह होते हैं। हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के दायरे में शहर के सबसे बड़े पार्क आते हैं। शहर में कई खाली साइट हैं, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी में 23 से ज्यादा कम्यूनिटी सेंटर हुडा के अंडर आते हैं। हुडा की आईटी विंग ने हुडा ही साइट पर इस बारे में ऑप्शन तैयार किया हैं। हुडा की किसी भी साइट को बुक करवाने के लिए ऑनलाइन साइट खोलनी होगी। चाहे पार्क बुक करना हो या फिर किसी कम्यूनिटी सेंटर को।


हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) की आईटी विंग के जनरल मैनेजर संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रायल शुरू हो गए हैं। इसे फरवरी के आखिरी सप्ताह तक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed