{"_id":"75ed387bb4f880b2f868b29d76260e62","slug":"now-administrative-action-against-smoking-at-public-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर अब धूम्रपान की तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर अब धूम्रपान की तो खैर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम को पूरी तरह लागू करने के लिए सेहत विभाग ने शुक्रवार से स्पेशल मुहिम चलाने का फैसला लिया है। मुहिम में समाजसेवी संस्था जेनरेशन सेवियर एसोसिएशन का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
मुहिम पांच, नौ और 10 फरवरी को चलेगी। यह मुहिम डीसी डीएस मांगट और सिविल सर्जन नीलम भारद्वाज की अगुवाई में चलेगी। तंबाकू कंट्रोल कमेटी के नोडल अफसर डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पूरे जिले में प्रोग्राम चलेगा। ब्लॉक लेवल पर टास्क फोर्स के मेंबर अपने-अपने इलाके में मुहिम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
जनरेशन सेवियर एसोसिशन की प्रेसिडेंट उपिंदरप्रीत कौर ने मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों को चेक किया जाएगा। इनमें सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर व दुकानें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन जगहों पर देखा जाएगा कि धूम्रपान न करने के संबंध में बोर्ड लगाए गए हैं या नहीं।
विज्ञापन
इसके बाद नौ फरवरी को विद्यक संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज को चेक किया जाएगा, जबकि मुहिम के तीसरे दिन दुकानों, होलसेलरों आदि की जांच की जाएगी। साथ ही सिगरेट एंड अंदर तंबाकू प्रोडेक्ट एक्ट 2003 की धारा-6 व सात की पालना को यकीनी बनाया जाएगा। जहां भी कमी पाई जाएगी वहां पर विभाग कार्रवाई करेगा।