फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notices to PU from Vice President Secretariat for not implementing roster

रोस्टर लागू न करने पर उपराष्ट्रपति सचिवालय से पीयू को नोटिस

Mon, 07 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Notices to PU from Vice President Secretariat for not implementing roster
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी आजादी के 70 साल बाद भी रोस्टर को लागू नहीं कर पाया। दो बार रोस्टर तैयार हुआ और सिंडिकेट व सीनेट में पहुंचा, लेकिन उसकी राह में तमाम रोड़े लगा दिए गए। कमेटियों पर कमेटियां बनीं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यह प्रकरण उपराष्ट्रपति सचिवालय पहुंचा तो अब वहां से पीयू को नोटिस जारी किया गया है। वीसी से जवाब मांगा गया है। साथ ही जल्द ही रोस्टर लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीयू में आरक्षण का लाभ दिया जाना था। पद तय होने थे कि कौनसी सीट एससी, एसटी व बीसी की होगी। कर्मचारियों का वर्षों से यह मामला चल रहा है। एससी, एसटी और बीसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने यह प्रकरण उठाया। उन्होंने इसको लेकर धरना भी दिया। उसका असर हुआ और रोस्टर तैयार हुआ, लेकिन सिंडिकेट ने कमियां निकालकर दुरुस्त करने को कहा। दो बार ऐसा ही किया गया। इससे इस वर्ग के कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए शिकायतें केंद्र सरकार तक भेजी हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और इसका जवाब मांगा है। जानकारों का कहना है कि वीसी पिछले साल रोस्टर लागू करना चाह रहे थे। उन्होंने पूरी तैयारी कर ली, लेकिन सिंडिकेट ने कमियां निकाल दीं। इसको लेकर बैठकें होनी थीं, लेकिन उस पर भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed