फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to seven coaching offices running in the basement of Sector-34

Chandigarh News: सेक्टर-34 में बेसमेंट में चल रहे सात कोचिंग-ऑफिस को नोटिस

Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Notice to seven coaching offices running in the basement of Sector-34
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने सेक्टर-34 में बेसमेंट में चल रहे सात कोचिंग संस्थानों व निजी ऑफिसों को नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन की टीम ने सेक्टर-34, 15 और 26 में सर्वे के दौरान इनका संचालन नियमों के खिलाफ पाया। इससे पहले भी कई संस्थानों को अगस्त में चेतावनी दी जा चुकी थी। डीसी ने स्पष्ट किया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार तीन महीने के अंदर इन्हें बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में चंडीगढ़ में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों को बंद करने की मांग को लेकर दायर याचिका का निपटारा करते हुए तीन माह में एक्शन लेने का आदेश दिया है। प्रशासन ने सेक्टर-34 के ऐसे 7 कोचिंग सेंटर व ऑफिसों की सूची तैयार की है, जो बेसमेंट में चल रहे हैं। हाल ही में इसकी रिपोर्ट भी जमा की गई है। इसमें एससीओ नंबर-58 व 59 का इस्तेमाल स्टूडियो पर्पस के लिए किया जा रहा है। इन्हें हाल ही में दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। एससीओ-80 से 82 का इस्तेमाल एक निजी कंपनी की ओर से कंप्यूटर एजूकेशन और ट्रेनिंग के स्किल सेंटर के रूप में किया जा रहा है। एससीओ-83 व 84 में एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। एससीओ 100-101 में एक निजी कंपनी की ओर से ऑफिस, एससीओ 107 से 109 में इमीग्रेशन कंपनी का ऑफिस, एससीओ 112-113 में बेसमेंट के एक हिस्से में कोचिंग तो दूसरे में डिफेंस अकादमी चल रही है। एससीओ 114-115 में कोचिंग सेंटर, एससीओ 118 से 120 के बेसमेंट में एक निजी कंपनी का ऑफिस चल रहा है। सभी को एरिया एसडीएम की तरफ से शोकॉज नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन


कई एससीओ के बेसमेंट मिले लॉक, फिर सर्वे की तैयारी
सर्वे के दौरान कई एससीओ लॉक पाए गए, जिसमें सेक्टर-34 के एससीओ 62 से 65 थे, जबकि एससीओ 66-67 का इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा था। सेक्टर-32 के एससीओ 58 और 243 भी बंद पाए गए। सर्वे के दौरान जो बंद थे उनकी फिर से सर्वे की तैयारी चल रही है। इसके अलावा सेक्टर-15 के लाला लाजपत राय भवन और रामकृष्ण मिशन आश्रम के बेसमेंट का भी सर्वे किया गया, ये खाली मिले। सेक्टर 34 के अलावा भी कई सेक्टर में टीमों ने सर्वे किया। सेक्टर-26 के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में भी बेसमेंट मौजूद है। वहां सर्वे टीम को टेबल, चेयर और कंप्यूटर रखे मिले हैं। अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डीसी ऑफिस ने फिर सख्ती बरतने की तैयारी की है। जिन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, उसकी समीक्षा की जा रही है। बता दें कि पिछले साल दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed