फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice sent to houses .. Fosva protest continues

मकानों को नोटिस भेजने पर फोसवा का विरोध जारी

Fri, 06 Mar 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to houses .. Fosva protest continues
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (फोसवा) की ओर से सेक्टर 40 में बैठक हुई। यह बैठक चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ की गई। बैठक का आयोजन प्रदीप कुमार महान ने किया। मीटिंग हाउसिंग बोर्ड की ओर से भेजे जा रहे नोटिस के खिलाफ की गई।
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि हाउसिंग बोर्ड वन टाइम सेटलमेंट करे ताकि लोग अपने मकानों में जरूरत के अनुसार बदलाव कर सकें। परिवार के बढ़ने के बाद ही लोगों ने अपने घरों में बदलाव किया है जिसे हाउसिंग बोर्ड उल्लंघन मान रहा है। फोसवा के प्रधान वीएन शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड लोगों को परेशान करना बंद करे। लोग समस्या का समाधान चाहते हैं। फोसवा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की कोशिश करेगा। वीएन शर्मा का कहना है कि बातचीत से ही समस्या का हल निकलेगा।
विज्ञापन

तरसेम शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड से अपील करते हुए कहा कि अधिकतर लोगों ने मकानों में जरूरत अनुसार बदलाव किए हैं। लोगों के हितों को धयान मे रख कर इन समस्याओं का समाधान हो। जनसभा में एसके खोसला, सेक्टर 40 के पीआरडबल्यूए के प्रधान हरबंस सिंह, जगतार सिंह, एसआर बाली, एचके बजाज, केएस चुघा, अविनाश शर्मा, एमआर भाटिया, सेक्टर 40-ए की एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed