{"_id":"630a84700412865d510b7dcd","slug":"notice-given-to-raise-students-who-are-protesting-outside-vc-office-chandigarh-news-pkl4606202165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे छात्रों को उठाने के लिए दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे छात्रों को उठाने के लिए दिया नोटिस
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बाहर 22 दिन से धरना दे रहे आंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन के छात्रों को पीयू सिक्योरिटी की ओर से धरना उठाने को लेकर पत्र जारी किया गया है। इसके तहत एसोसिएशन को प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह सेक्टर-14 के हेल्थ सेंटर-पुलिस चौकी के पास बैठने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थी संगठनों ने पीयू के इस निर्देश का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पीयू को छात्रों की समस्याएं सुनकर मुद्दे हल करने चाहिए।
एसएफएस ने भी लिखित बयान जारी कर कहा कि प्रशासन छात्रों के साथ बातचीत कर मुद्दे हल करने के बजाय तानाशाही रवैया अपना रहा है। एएसए के छात्र वीसी दफ्तर के बाहर 22 दिन से शांतिमय प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीयू प्रशासन ने छात्रों के मुद्दों पर कोई काम नहीं किया है। एएसए की मांगों को समर्थन देने वाले छात्र संगठन इनसो के अध्यक्ष पुनीत ने कहा कि पीयू प्रशासन ऐसे नोटिस निकालने के बजाय परिसर में बढ़ रही चोरी इत्यादि की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दे। असंवैधानिक निर्देश जारी कर पीयू प्रशासन समय व्यर्थ कर रहा है। उन्हें छात्रों की समस्याओं पर काम करना चाहिए। पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी दफ्तर के बाहर एससी-एसटी के छात्र पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप और हॉस्टल अलॉटमेंट के मसले को लेकर धरना दे रहे हैं। इसमें कई छात्रों को स्कॉलरशिप का फंड जारी नहीं होने के कारण उनकी डिग्रियां रोकी गई हैं।
जीएच-4 के बाहर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
जीएच-4 की वार्डन को हटाने को लेकर शनिवार को भी छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। धरने में जीएच-4 की लड़कियों के साथ एनएसयूआई, पुसु, पीयूएसएफ, सोई, एसएफएस इत्यादि के सदस्य शामिल हैं। छात्र वार्डन के व्यवहार को लेकर उन्हें हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्रों ने कहा कि जब तक पीयू प्रशासन वार्डन को हटाने का निर्देश जारी नहीं करता तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे।