फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Note captive bitter aspect, you do not loose money on the son chosen death

नोट बंदी का कड़वा पहलू, खुले पैसे न मिलने पर बेटे ने चुनी मौत

Tue, 15 Nov 2016 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 15 Nov 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
Note captive bitter aspect, you do not loose money on the son chosen death
नोटबंदी का असर

केंद्र के 500 और एक हजार रूपये के नोट बंद करने के बाद परेशान युवक ने सोमवार को रिसालू रोड पर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने उससे पहले पिता से खुले पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इससे नाराज होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पहुंची थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन


अनिल (22) मूल निवासी कनवरमंकपुर, बदायूं का शव रिसालू रोड पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। अनिल रविवार शाम से ही घर से लापता था। अनिल के भाई सुनील ने बताया कि उसका भाई दो साल पहले सेक्टर-29 पार्ट टू स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पिता से मांगे थे 500 रुपये खुले

Note captive bitter aspect, you do not loose money on the son chosen death
नोटबंदी का असर

अनिल फैक्ट्री में ही रहता था। शनिवार को उनके पिता त्रिवाणी अनिल के पास आए थे। अनिल ने रविवार को अपने पिता त्रिवाणी से 500 रुपये के खुले मांगे थे। अनिल के पास 500 रुपये का नोट था और वह खुले पैसों के लिए परेशान था।

 पिता ने अनिल से कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। इससे पहले त्रिवाणी 300 रुपये अनिल को दे चुके थे। परिजनों के अनुसार पिता के इनकार से अनिल नाराज हो गया और रविवार शाम को घर से चला गया। 

उन्होंने देर रात तक अनिल को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह उन्हें अनिल का शव रिसालू रोड पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। 

परिजनों के मुताबिक युवक शनिवार को नाराज होकर घर से चला गया था। युवक ने रिसालू रोड पर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।- जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed