{"_id":"5f41f93e8ebc3e3cb85a81cf","slug":"not-have-fencing-at-13-places-in-136-km-range-of-gurdaspur-sector-in-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 136 किमी की सीमा पर 13 स्थानों पर नहीं कंटीले तार, चार साल में 14 घुसैपठिए ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 136 किमी की सीमा पर 13 स्थानों पर नहीं कंटीले तार, चार साल में 14 घुसैपठिए ढेर
Sun, 23 Aug 2020 10:41 AM IST
ajay kumar
मनन सैनी, गुरदासपुर (पंजाब)
मनन सैनी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:41 AM IST
सार
- संवेदनशील इलाकों से घुसपैठ की कई कोशिशों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम
- 2016 से अब तक कुल 14 घुसपैठिए बन चुके हैं बीएसएफ के शिकार
विज्ञापन
भारत-पाक बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवान हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। जम्मू के कई इलाकों से लेकर अमृतसर तक करीब 136 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सरहद बीएसएफ के गुरदासपुर सेक्टर के अधीन है। इस सीमा में रावी नदी समेत अन्य नालों की 13 खाली जगह हैं, जहां कंटीले तार नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों से घुसपैठ की कोशिशों को सुरक्षा बल ने कई बार नाकाम किया है। ऐसे स्थानों पर बोट के जरिये गश्त की जाती है और कैमरों से बीएसएफ के जवान सीमा पर नजर रख रहे हैं। गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर के कारण भी इस अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर बीएसएफ के जवान ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि बीएसएफ पाकिस्तान की हर हरकत पर कड़ा जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर सेक्टर में रात के समय सीमा पर कर्फ्यू लगाया जाता है और कड़ी निगरानी की जाती है। पाकिस्तानी की ओर से ड्रोन के जरिये गतिविधियां कम हैं, जब भी कुछ हरकत होती है तो जवानों को पूरी तरह की छूट दी गई है।
विज्ञापन
गुरदासपुर में कब-कब बीएसएफ ने दिया पाक को करारा जवाब
- 2020 में अब तक कुल 87 किलो 270 ग्राम हेरोइन बरामद हो चुकी है। इसके अलावा 11 भारतीय नागरिक व 1 पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा जा चुका है।
- 2016 से अब तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बीएसएफ 14 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मौत के घाट उतार चुकी है। इन वर्षों के दौरान कुल 95 भारतीय, 21 पाकिस्तानी व 1 बंग्लादेशी गिरफ्तार हुए हैं। इसके साथ कुल 219 किलो 702 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है।
- 2019 में 4 भारतीय नागरिक व 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया, जबकि 1 पाकिस्तानी को सरहद पार करते हुए मार गिराया गया।
- 2018 में कुल 22 किलो 855 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। 22 भारतीयों तथा 2 पाकिस्तानी नागरिकों को सरहद पर से गिरफ्तार किया, जबकि 3 घुसपैठियों को मार गिराया गया।
- 2017 में कुल 74 किलो 962 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई, जबकि 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारत में घुसते हुए ढेर किया गया। इसके साथ 12 भारतीय एवं 6 पाकिस्तानी नागरिकों को सरहद पर से पकड़ा गया।
- 2016 में कुल 34 किलो 615 ग्राम हेरोइन जब्त कर 5 पाकिस्तानी घुसपैठिए सरहद पार करते हुए बीएसएफ की गोली का निशाना बने। इस वर्ष कुल 46 भारतीय, 10 पाकिस्तानी एवं 1 बंग्लादेशी को सरहद से गिरफ्तार किया गया।