फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not a single shop and canteen will remain empty in PGI

पीजीआई में अब नहीं खाली रहेगी एक भी दुकान और कैंटीन

Mon, 24 Oct 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Not a single shop and canteen will remain empty in PGI
चंडीगढ़। पीजीआई में लगभग दो साल से ज्यादा समय से खाली पड़ीं दुकानें व कैंटीन जल्द ही अलॉट कर दी जाएंगी। पीजीआई प्रशासन ने इन खाली दुकानों को अलॉटमेंट के लिए पहली बार संयुक्त रूप से विज्ञापन जारी किया है। वहीं जल्द ही ई- टेंडर की प्रक्रिया से दुकान अलॉट करने की योजना भी बनाई जा रही है। ऐसा इसलिए ताकि बार-बार टेंडर और उसके कैंसिल होने के झमेले से बचा जा सके। वहीं संस्थान में खाली पड़ी डेढ़ दर्जन दुकानों को संचालित कर पीजीआई को आर्थिक लाभ पहुंचाने के साथ ही मरीजों को भी राहत दी जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संस्थान में लगभग 80 प्रतिशत दवा की दुकानों पर ताला बंद है। वहीं कई महत्वपूर्ण जगहों पर संचालित की जाने वाली कैंटीन भी तीन वर्षों से बंद पड़ी है। ऐसे में मरीजों व उनके परिजनों को दवा, चाय, पानी व भोजन के लिए संस्थान से बाहर यहां वहां चक्कर काटना पड़ रहा है जबकि मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखकर सरकार ने संस्थान में इनके संचालन की रूपरेखा को अनुमति दी है। बार-बार टेंडर कॉल करने और मानक पूरे न होने पर उसे रद्द करने के कारण दुकानों की अलॉटमेंट लगभग 2 साल से ज्यादा समय से लंबित है। जिससे पीजीआई को करोड़ों रुपयों का आर्थिक नुकसान हो चुका है। इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने योजना बनाई है कि अब एक भी दुकान और कैंटीन को खाली नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
पीजीआई में इतने हैं व्यावसायिक स्थल
दवाइयों की दुकान- 10
जन औषधि स्टोर- 2
अमृत फार्मेसी- 5
कैफेटेरिया- 4
चाय/कॉफी वेडिंग मशीन- 4
मैस हॉस्टल-3
फोटो स्टेट/ पीसीओ- 7
रसद, पंसारी, विभागीय स्टोर- 7
भोजन एवं स्नैक्स पटल- 1
कैंटीन-3
इलेक्ट्रॉनिक सामग्री-3
विविध-38
इनसेट-
इन पर दो साल से लगा है ताला
- नेहरू अस्पताल के चतुर्थ स्थल की कैंटीन - गोल मार्केट की शॉप नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 8, 10, 11, 13, 16, 19, 23 और 25 - एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर की शॉप नंबर 6, 4
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्राम सेंटर की मेडिकल शॉप
कोट- पीजीआई में खाली पड़ी दुकानों व कैंटीन के टेंडर के लिए संयुक्त विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जल्द ही ई टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
-कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed