फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not a guide, now the heritage buildings themselves will tell their history

Chandigarh: अपना इतिहास खुद बताएंगी सिटी ब्यूटीफुल की हेरिटेज बिल्डिंग, लगेंगे खास डिस्प्ले बोर्ड

Tue, 13 Sep 2022 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 01:54 AM IST
सार

प्रशासन कुल 42 हेरिटेज इमारतों पर ये डिस्प्ले बोर्ड लगाएगा। खासतौर पर बनाए जाने वाले ये बोर्ड चंडीगढ़ के मॉर्डन आर्किटेक्चर वर्क से मेल खाने वाले होंगे। चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया था।

विज्ञापन
Not a guide, now the heritage buildings themselves will tell their history
chandigarh city - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ अपनी विरासती (हेरिटेज) इमारतों के लिए भी जाना जाता है। देश ही नहीं विदेश से भी लोग शहर के आर्किटेक्चर को देखने पहुंचते हैं लेकिन स्थानीय लोगों को इनके बारे में कम ही जानकारी है। ऐसे में यूटी प्रशासन ने फैसला किया है कि विरासती पेड़ों की तरह ही शहर के सभी विरासती इमारतों के पास भी एक विशेष डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर उस इमारत से संबंधित हर जानकारी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


शहर के अलग-अलग सेक्टरों में बने विरासती इमारतों पर लगे विशेष डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा होगा कि यह इमारत कब बनी और इसका किसने डिजाइन तैयार किया। इससे पर्यटकों को भी आसानी होगी। उन्हें गाइड की जरूरत नहीं पड़ेगी। इमारतों के प्रवेशद्वार के नजदीक ही ये बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

साइन बोर्ड भी होंगे खास, शहर से होगा जुड़ाव

प्रशासन कुल 42 हेरिटेज इमारतों पर ये डिस्प्ले बोर्ड लगाएगा। खासतौर पर बनाए जाने वाले ये बोर्ड चंडीगढ़ के मॉर्डन आर्किटेक्चर वर्क से मेल खाने वाले होंगे। चंडीगढ़ हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया था। चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि सभी हेरिटेज इमारतों पर वह इन बोर्ड का निर्माण करवाने जा रहे हैं। इच्छुक एजेंसियां 14 सितंबर तक इस काम के लिए आवेदन कर सकती हैं और इसी दिन बोली खोली जाएगी। तय एजेंसी को तीन माह के अंदर ये काम पूरा करना होगा। बता दें कि चंडीगढ़ में कैपिटल कांप्लेक्स को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दे रखा है। पंजाब यूनिवर्सिटी का गांधी भवन, एसी जोशी लाइब्रेरी, सेक्टर-18 गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग को भी हेरिटेज का दर्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की कुछ प्रमुख विरासती इमारतें, जहां लगेंगे खास बोर्ड

- गांधी भवन, पंजाब यूनिवर्सिटी
- फाइन आर्ट्स म्यूजियम, पंजाब यूनिवर्सिटी
- सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी, सेक्टर-17
- किरण सिनेमा, सेक्टर-22
- सेक्टर-10 सिटी म्यूजियम
- सेक्टर-10 साइंस म्यूजियम
- ऑडिटोरियम सेक्टर-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed