फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Non-teaching staff protest against the senator

सीनेटर के खिलाफ नॉन-टीचिंग स्टाफ ने दिया धरना

Fri, 13 Mar 2020 11:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff protest against the senator
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में शुक्रवार को नॉन-टीचिंग एसोसिएशन ने सीनेटर और यूआईएलएस के प्रोफेसर अजय रंगा के खिलाफ प्रदर्शन किया। नॉन-टीचिंग स्टाफ ने एडमिन ब्लॉक के बाहर सुबह अधिकारियों को दफ्तर जाने से भी रोके रखा। साढ़े 11 बजे समझौते के बाद नॉन-टीचिंग स्टाफ ने अधिकारियों को जाने दिया। नॉन-टीचिंग स्टाफ ने प्रो. रंगा पर सुपरिंटेंडेंट भूमि सिंह से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

नॉन-टीचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने बताया कि प्रो. अजय रंगा ने यूआईएलएस के दो रिसर्च स्कॉलर को सुपरिंटेंडेंट भूमि सिंह के पास फाइल लेने के लिए भेजा था पर उन्होंने फाइल देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों रिसर्च स्कॉलर ने सुपरिंटेंडेंट भूमि सिंह के साथ बदतमीजी की। इसके बाद रिसर्च स्कॉलर ने सीनेटर अजय रंगा को जाकर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत की। इसकेबाद प्रो. रंगा ने वीसी ऑफिस के बेसमेंट में बने दफ्तर में जाकर सुपरिंटेंडेंट के साथ दुर्व्यवहार किया। दीपक ने आगे बताया कि अजय रंगा ने इस दौरान नॉन-टीचिंग स्टाफ के बारे में अपशब्द भी कहे। इस बात को लेकर उन्होंने वीसी प्रो. राज कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुपरिंटेंडेंट के पास जो भी फाइल जाती है, वो किसी को भी नहीं दी जा सकती है। लेकिन रंगा ने यह बात जानते हुए भी उनका अपमान किया। इस बात को लेकर पीयू में कार्य करने वाले सभी नॉन-टीचिंग स्टाफ शुक्रवार को एडमिन ब्लॉक के बाहर इकट्ठा हुए। इस मौके पर पीयू के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर प्रो. रंगा और सुपरिंटेंडेट के बीच समझौता करवाया। प्रो. रंगा ने प्रदर्शन स्थल पर ही सुपरिंटेंडेंट को गले भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पीयू में इससे पहले भी टीचिंग और नॉन-टीचिंग विभाग के बीच कई बार मतभेद हुए हैं। इस मामले को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की र्गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed