फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination Of Harbhajan Singh Rejected For Rajiv Gandhi Khel Ratna Award

हरभजन सिंह को झटका, खेल रत्न अवार्ड से कटा नाम, यूं सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

Thu, 01 Aug 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Aug 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nomination Of Harbhajan Singh Rejected For Rajiv Gandhi Khel Ratna Award
हरभजन सिंह - फोटो : फाइल फोटो

खेल मंत्रालय ने खेल रत्न के लिए भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का आवेदन खारिज कर दिया है। पंजाब सरकार के खेल विभाग की तरफ से हरभजन सिंह का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भेजा गया था। भज्जी ने अपने नाम के रिजेक्ट होने पर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


हरभजन सिंह ने यू ट्यूब पर वीडियो जारी करके कहा कि उन्होंने 20 मार्च को ही सभी दस्तावेजों के साथ अपनी अर्जी पंजाब सरकार को भेज दी थी, फिर भी ये अर्जी रिजेक्ट हो गई। कहा जा रहा है कि देरी से एप्लीकेशन भेजे जाने की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में पंजाब सरकार इसकी जांच करवाए कि इस अर्जी को भेजे जाने में कहां देरी हुई है, क्योंकि मैंने तो समय पर अपना आवेदन भेजा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब के खेल मंत्रालय ने हरभजन सिंह का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा था लेकिन केंद्र ने उसे रिजेक्ट किया है। राणा गुरमीत ने कहा, आखिर क्यों इसे रिजेक्ट किया गया है हम उसका पता करेंगे कि आखिर कहां पर चूक हुई है? अगर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि फाइल लेट भेजी गई तो मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा, हमने समय रहते ही फाइल भेजी होगी। 


मंत्री ने कहा कि कई बार खिलाड़ियों की नींद भी देरी से खुलती है। हम देखेंगे कि आखिर गलती कहां हुई अगर किसी अधिकारी की गलती है तो उसे भी देखा जाएगा और जांच की जाएगी।

भज्जी का दर्द वीडियो में साफ छलकता दिखता है, उनका कहना है कि खेल रत्न मिलना कितने सौभाग्य की बात होती है और उन्हें यकीन था कि इस बार खेल रत्न उन्हें जरूर मिलेगा लेकिन पंजाब सरकार ने उनकी फाइल को ही समय सीमा खत्म होने के बाद केंद्र सरकार को भेजा था, जिस कारण उनका नाम रिजेक्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed