{"_id":"5eac683a8ebc3e902a3e062a","slug":"nodal-officer-appointed-in-haryana-for-bring-back-people-who-stuck-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की वापसी को नोडल अधिकारी नियुक्त, राजस्थान से 1300 लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की वापसी को नोडल अधिकारी नियुक्त, राजस्थान से 1300 लौटे
Sat, 02 May 2020 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि दूसरे राज्यो में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के लिए एमएचए ( केंद्रीय गृह मंत्रालय) की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसके मुताबिक सरकार काम कर रही है। सरकार ने आईएएस अधिकारी टीएल सत्य प्रकाश को हरियाणा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
दूसरे प्रदेशों से समन्वय का काम वे करेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के कन्नूर जिले में हरियाणा के 22 जवान सेना कैंप में फंसे है, जो 31 मार्च को रिटायर हो चुके हैं लेकिन घर नहीं आ पा रहे। उन्होंने हरियाणा सरकार से वीडियो जारी कर घर वापस की गुहार लगाई है। विज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। हमने हरियाणा के नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई है कि वे केरल के नोडल आफिसर से बात करके जवानों को वापस लाने का इंतजाम करें।
विज्ञापन
राजस्थान में फंसे 1300 लोगों को सरकार ने निकाला
कोरोना महामारी के कारण लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश वासियों को सरकार ने निकाला है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान सरकार की सहायता से प्रदेश के करीब 1300 लोगों को अपने घर लाने का काम किया है। अपने घर पहुंचे लोगों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
दरअसल, लॉकडाउन से पहले फरवरी में सिरसा जिले से करीब 350 श्रमिक चने की फसल काटने के लिए राजस्थान के जैसलमेर जिले में गए थे लेकिन फसल कटाई के बाद वहां के किसान श्रमिकों को सुथार मंडी (जिला जैसलमेर) के एक गुरुद्वारे में छोड़कर चले गए। जिसके बाद परेशान श्रमिकों ने यह जानकारी सिरसा में रह रहे अपने रिश्तेदारों तक पहुंचाई। जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया।