फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   noc is necessary for housing project

कमर्शियल और हाउसिंग सोसाइटियों पर लगेगा ये शुल्क, वो भी हर 3 साल बाद

Thu, 27 Apr 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
noc is necessary for housing project
फ्लैट - फोटो : amar ujala
अब शहर की हर कामर्शियल और निजी हाउसिंग सोसाइटी की ऊंची इमारतों को हर तीन साल बाद दमकल विभाग से एनओसी लेनी होगी। इसके लिए 10 रुपये प्रति स्कावयर फुट के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार कम से कम 5 हजार रुपये एनओसी शुल्क रखा गया है। हर तीन साल बाद शुल्क अदा करना जरूरी होगा। इससे नगर निगम को लाखों रुपये की कमाई भी होगी। मालूम हो इससे पहले नगर निगम के दमकल विभाग की ओर से एनओसी निशुल्क जारी की जाती थी।
विज्ञापन


इनमें शहर के सभी निजी स्कूल भी शामिल होंगे, जिनसे एनओसी जारी करने के बाद लाखों रुपये का शुल्क चार्ज किया जाएगा। नगर निगम पहले से ही इमारतों के लिए एनओसी लेना जरूरी कर चुका है।  वीरवार को होने वाली सदन की बैठक में एनओसी के बदले लिए जाने वाले रेट का प्रस्ताव पास होने के लिए आ रहा है। पास होने के बाद जून माह से एनओसी लेना जरूरी कर दिया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा बोझ व्यापारियों पर पड़ेगा जबकि दक्षिणी सेक्टरों में निजी सोसाइटियों और हाउसिंग बोर्ड की फ्लैट सोसाइटी धारकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार जो भी शहर की 15 मीटर से ऊपर इमारतें होगी उन्हें भी हर तीन साल बाद शुल्क अदा करने के बाद एनओसी लेना जरूरी होगा। ऐसे में यहां पर रहने वाले लोगों पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस समय मोहाली में 5 हजार रुपये का एनओसी शुल्क चार्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के महासचिव नरेश महाजन का कहना है कि पहले से ही व्यापारियों पर प्रापर्टी टैक्स लगा है। जबकि उसके बदले में व्यापारियों को कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जा रही है। ऐसे में अब एनओसी लेने के लिए शुल्क अदा करने का निर्णय व्यापारियों के हित में नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed