फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No thinking, judgment comes from changes

सोचने से नहीं, फैसले से आता है बदलाव

Fri, 01 Nov 2013 12:53 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 01 Nov 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
No thinking, judgment comes from changes
विजय अभियान रथ लेकर हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई वीरवार को पंचकूला और कालका हल्के में पहुंचे, जहां समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


 रथ यात्रा के दौरान कुलदीप बिश्नोई जहां हुड्डा सरकार पर बरस रहे थे, वहीं आसमान से बादल...। दोनों जोश में थे। बिश्नोई ने कहा कि सोचने से नहीं, फैसला लेने से बदलाव आता है।

अगर जनता सोचती रहेगी कि भ्रष्ट नेताओं को बदलना है तो वह बदल नहीं पाएगी, लेकिन जब जनता सही नेता को जिताने का फैसला लेगी तो निश्चित तौर पर बदलाव आएगा। बारिश के बावजूद बरवाला, पंचकूला व पिंजौर में भारी संख्या में लोग बिश्नोई को सुनने पहुंचे।
विज्ञापन


बराबर विकास और एक समान नौकरी
हजकां सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस के बीते नौ साल के शासन ने भय, भूख और भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है। हजकां-भाजपा के सत्ता में आने पर समान विकास-समान रोजगार कानून बनाना व भयमुक्त शासन देना सबसे पहला काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मोदी को पीएम और कुलदीप को सीएम बनाएं’
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश-प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री व कुलदीप बिश्नोई को हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री बनाने की ठान चुकी है।

प्रदेश में गठबंधन की तरफ से चलाया जा रहा हरियाणा विजय अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

पिताजी का आशीर्वाद साथ है: चंद्रमोहन
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि चाहे शिवालिक विकास बोर्ड का गठन हो या पंचकूला को जिला बनाने का मामला हो या फिर क्षेत्र के मूलभूत ढांचे को विकसित करने का कार्य।


पंचकूला के विकास की एक-एक ईंट पर चौ. भजनलाल का नाम लिखा है। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।

ये नेता शामिल रहे रथ यात्रा में
रथ यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद रत्नलाल कटारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन, बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विशाल सेठ, हजकां जिलाध्यक्ष शशी शर्मा, प्रदेश युवा महासचिव मनोज शर्मा, बलवान ठाकुर, ज्ञानचंद गुप्ता, श्यामलाल बंसल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed