फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No registration for Kartarpur corridor without passport

पंजाबः बिना पासपोर्ट करतारपुर कॉरिडोर के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, श्रद्धालु पढ़ लें सभी शर्तें

Thu, 07 Nov 2019 09:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरनाला
अमर उजाला ब्यूरो, बरनाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
No registration for Kartarpur corridor without passport
करतारपुर गलियारा - फोटो : twitter
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बेशक करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की शर्त को हटाने का एलान किया है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार या पंजाब सरकार ने जिला स्तर पर पासपोर्ट की शर्त हटाने का कोई फरमान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


लिहाजा सेवा केंद्रों से बिना पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आने वाले व्यक्ति को वापस भेजा जा रहा है।  सेवा केंद्रों में पासपोर्ट के आधार पर ही करतारपुर कॉरिडोर से ननकाना साहिब पाकिस्तान जाने के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इतना ही नहीं, पति-पत्नी के लिए भी पासपोर्ट की शर्त रखी गई है। 
विज्ञापन


शादीशुदा दंपती के लिए दोनों का पासपोर्ट होना जरूरी है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए एक नवंबर से सेवा केंद्रों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा केंद्रों के मुख्य अधिकारी अमन ने बताया कि अब तक बरनाला जिले के कुल सेवा केंद्रों में सभी का रजिस्ट्रेशन पासपोर्ट के आधार पर हुआ है, बिना पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन के लिए अभी तक सरकार की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed