फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No record of how many vehicles are entering the PU

पीयू में कितनी गाड़ियां प्रवेश कर रहीं, कोई रिकॉर्ड नहीं

Wed, 17 Jun 2020 11:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
No record of how many vehicles are entering the PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में बाहरी गाड़ियों का प्रवेश हो रहा है। रजिस्टर भी मेंटेन नहीं हो रहे हैं। मंगलवार व बुधवार को कुछ छात्रों व कर्मचारियों ने इस बात को गंभीरता से लिया और उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहा है कि हर गाड़ी के नंबर रजिस्टर में दर्ज किए जाएं। बाहरी गाड़ियों को प्रवेश न दें।
विज्ञापन

पीयू के गेट नंबर दो व तीन से गाड़ियां प्रवेश करती हैं। यहां सुरक्षा कर्मी तैनात हैं और रजिस्टर भी रखे हुए हैं लेकिन गाड़ियों के नंबर दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। बाहरी गाड़ियां कितनी देर पीयू में पहुंची? इसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक बार जो प्रवेश कर गया वह घंटों पीयू में ही समय बिताते हैं। छात्र अमन शर्मा, उमेश सिंह आदि ने इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाहरी लोगों को प्रवेश न करने दें
इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने भी सुरक्षा कर्मियों से कहा है कि बाहरी लोगों का प्रवेश न होने पाए। यदि कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो उससे कारण पूछा जाना चाहिए और कितनी देर पीयू में वह रुकेंगे यह भी पता किया जाना चाहिए। कुछ बाहरी लोग तो पीयू में खेलने के लिए ही आ रहे हैं तो कुछ घूमने के लिए। कर्मचारियों ने इस पर ध्यान देने को कहा है। लॉकडाउन का पालन करवाने को कहा है ताकि पीयू पहले की तरह आगे भी सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed