{"_id":"4c88c3565493afbb24daa02340dc34c9","slug":"no-rave-party-no-wine-serving-in-new-year-celebration-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पार्टी में शराब परोसने से पहले खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पार्टी में शराब परोसने से पहले खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Dec 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन की नजरें नए साल के जश्न के लिए होने वाली पार्टियों पर हैं। खासकर रेव पार्टियों पर। पुलिस ने नए साल में कोई गड़बड़ी रोकने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस संदर्भ में पुलिस के अधिकारियों ने होटल मालिकों के साथ बैठक करके आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन भी क्लबों और डिस्को थेक पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग अभियान चला रहा है। चंडीगढ़ एक्साइज विभाग की टीमें सिटी के होटलों और डिस्को में लगातार चेकिंग कर रहे हैं। इसके लिए चंडीगढ़ एक्साइज विभाग ने स्पेशल टीम बनाई है। एक अधिकारी ने कहा कि 31 दिसंबर को हर होटल और क्लब में चेकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
एक्साइज विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट ओनर्स शराब सर्व करते मिले तो पुलिस में केस दर्ज कराया जाएगा। यह आदेश एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग की ओर से जारी किया है। न्यू ईयर के मौके पर चंडीगढ़ में ड्रग्स पैडलर्स (दवा विक्रेताओं) के सक्रिय होने के आसार हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कुछ ड्रग्स पैडलर्स मोटी कमाई के लिए बड़ी पार्टियों, क्लब और डिस्को थेक में जाने वाले युवाओं को जरिया बनाते हैं। इनकी धरपकड़ के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने स्पेशल स्क्वाएड तैयार किया है जो ऐसी बड़ी पार्टियों का हिस्सा बनेगा। इसके लिए रेव पार्टियों पर पुलिस की तीखी नजर है।
चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि सोमवार को चंडीगढ़ के होटल एसोसिएशन के साथ मीटिंग की जाएगी। इसमें होटेलियर्स को डू एंड डोंट्स की जानकारी दी जाएगी। जिससे कि उनका होटल सेफ रहे और कोई गड़बड़ी न होने पाए।